कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा बिलासपुर के खिलाड़ियों ने जीता साल का 27 वा खिताब
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
कबड्डी प्रशिक्षण केन्द्र चिंगराजपारा बिलासपुर के कबड्डी ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुवे साल 2022 का 27 वा खिताब जीता इस संबंध में जानकारी देते हुवे एन आई एस कबड्डी कोच ओमकार जायसवाल ने बताया कि अंतरराज्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
22 से 23 मई को राहुद (खैरागढ़) जिला राजनादगांव में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमे कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर के कबड्डी (पुरूष) खिलाड़ियों ने पूरे प्रतियोगिता में अजेय रहते हुवे फाइनल मुकाबले में भिलाई जिला दुर्ग की टीम को 5 अंको से हराकर साल का 27 वा खिताब जीतकर बिलासपुर जिले के साथ कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा का नाम रोशन किया है
इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बिलासपुर ने कलेवा कबड्डी टीम को 23- 13 के मुकाबले 10 अंको से हराकर फाइनल में पहुँचा था फाइनल मुकाबला भिलाई और कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर के बीच खेला गया जिसमें रोमांचक फाइनल मुकाबले में बिलासपुर ने भिलाई को 23- 18 के मुकाबले 5 अंको से हराकर अंतर्राज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब जीता विजेता टीम बिलासपुर को 31000 रु व ट्रॉफी व उपविजेता भिलाई टीम को 21000 रु व ट्रॉफी मुख्य अतिथि के द्वारा दिया गया प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बिलासपुर टीम के दुर्गेश नेताम को चुना गया और उसे स्पोर्ट्स रेंजर सायकल से नवाजा गया विजेता टीम में - गोविंदा सिदार कप्तान), संस्कार मिश्रा, दुर्गेश साहू, सोमू नेताम, रेहान खान, उमेश पोर्ते, दुर्गेश नेताम, शामिल थे कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा बिलासपुर में प्रतिदिन 120 से140 बालक व बालिका कबड्डी खिलाड़ी सुबह शाम नि शुल्क अभ्यास करते है अन्य जिले के खिलाड़ी मुंगेली, रायगढ़, पेंड्रा, बलौदाबाजार, कांकेर, दंतेवाड़ा , आदि जिले के खिलाड़ी आकर प्रतिदिन निशुल्क कबड्डी प्रशिक्षण हेमन्त यादव कबड्डी प्रशिक्षक से प्राप्त करते है अन्य जिले के खिलाड़ियों के रहने व खाने का व्यवस्था भी कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा बिलासपुर में किया जाता हैं यह परंपरा 30 वर्षो से चला आ रहा है इन खिलाड़ियों के विजेता होने पर बिलासपुर जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष जीवन मिश्रा,उपाध्यक्ष सौरभ राय (लक्ष्मी स्पोर्ट्स संचालक),सचिव जिला कबड्डी संघ बिलासपुर प्रदीप यादव,छ. ग.कबड्डी संघ उपाध्यक्ष अवध राम चंद्राकर, बिलासपुर नगर सचिव जितेंद्र सराफ, रेफ्रीबोर्ड चैयरमेन हरबंस कस्तूरिया,व्यायाम शिक्षक महेंद्र पटेल,राकेश देवांगन वरिष्ठ कबड्डी प्रशिक्षक पुन्नी राम साहू,श्यामू साहू, रजनीश कैवर्त आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी है




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.