Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 21, 2022

राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जिले के 34 हजार 178 किसानों के खाते में 26 करोड़ 44 लाख रुपए की राशि की गयी अंतरित..।

 राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जिले के 34 हजार 178 किसानों के खाते में 26 करोड़ 44 लाख रुपए की राशि की गयी अंतरित..।


*गोधन न्याय योजना के तहत 1702 गौपालकों को मिली 9 करोड़ 36 लाख रुपए की राशि...।*



कोरिया 21 मई 2022/ पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम सेे 1804.50 करोड़ रुपए की राशि का हितग्राहियों के बैंक खाते में अंतरण किया गया।



छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला पंचायत ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अम्बिका सिंहदेव, सविप्रा उपाध्यक्ष व भरतपुर-सोनहत विधायक श्री गुलाब कमरो एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री वेदांती तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।


मुख्य अतिथि श्री पटेल ने योजनाओं के तहत लाभान्वित समस्त हितग्राहियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है, जिससे व्यक्ति, गांव और राज्य की निरंतर प्रगति हो। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्री कुणाल दुदावत, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं योजनाओं के हितग्राही मौजूद रहे।

’विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित हुए हितग्राही, किया मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति धन्यवाद’

कार्यक्रम में जिले के किसानों, कृषि भूमिहीन मजदूरों, पशुपालकों, गोबर विक्रेता महिला समूहों और गौठान समितियों के खाते में राशि का अंतरण किया गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत जिले के 34 हजार 178 किसानों के खाते में 26 करोड़ 44 लाख रुपए की राशि वितरित की गई। गोधन न्याय योजना के तहत 1702 गौपालकों को 09 करोड़ 36 लाख रुपए की राशि दी गई, वहीं राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत भी हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित की गई तथा योजनांतर्गत प्रमाणपत्र का वितरण किया गया।

’लाभान्वित हितग्राहियों ने साझा किए अपने अनुभव -’


शिवशरण को राजीव गांधी किसान न्याय योजना में पिछले वर्ष मिली 2.5 लाख की बोनस राशि

जिला स्तरीय कार्यक्रम में आये किसान शिवशरण ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत पिछले वर्ष उन्हें किस्तों में कुल 2.5 लाख बोनस राशि मिली। उन्होंने बताया कि इस राशि से उन्होंने खेती भूमि में सुधार और विस्तार किया है जिससे वे योजना का और लाभ ले सकें। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति इस योजना को शुरू करने हेतु आभार व्यक्त किया।

बुजुर्ग सैफुद्दीन हुए भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत लाभान्वित, मुख्यमंत्री श्री बघेल को किया धन्यवाद

राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत आज राशि का अंतरण बुजुर्ग सैफुद्दीन के खाते में भी हुआ। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।

’मुख्य अतिथि के हाथों हितग्राहियों को कृषि उपकरणों का वितरण’

मुख्य अतिथि श्री पटेल ने आज कृषि कार्यों के लिए किसानों को सहायक उपकरण भी वितरित किए, जिनमें 06 किसानों को पावर वीडर तथा 10 को पावर स्प्रेयर प्राप्त हुए। पावर वीडर तथा पावर स्प्रेयर मिलने से ग्राम मनसुख के गोलू सिंह ने शासन प्रशासन दिया। वहीं पावर स्प्रेयर प्राप्त होने से खुशी जाहिर करते हुए ग्राम बुढ़ार के श्री जगदीप ने कहा कि इससे कृषि कार्य मे बहुत लाभ होगा।

’सामाजिक सद्भाव बनाये रखने और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की ली गयी शपथ’

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा आतंकवादी विरोधी दिवस पर आज देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा मे दृढ विश्वास रखते हुए सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, सभी वर्गों के बीच शान्ति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलायी गयी।



*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*

*कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad