म.प्र.: पेंच पार्क में फिर 4 शावकों की गूंजी किलकारी, पेंच हुआ शावकों से गुलजार।
पेंच नेशनल पार्क सिवनी मध्यप्रदेश
सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी, 24 मई। विश्वविख्यात पेंच नेशनल पार्क के कर्माझिरी क्षेत्र में 4 शावकों की किलकारियां गूंजी है। इन शावकों की किलकारियों से पेंच पार्क गुलजार हो गया है, जिसका वीडियों सोशल मीडिया में जोरों से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में नन्हें शावक रूनीझूनी बाघिन के पीछे दौंड लगाते नजर आ रहे है। वहीं वर्ष 2018 की गणना के आधार पर पेंच पार्क में 56 बाघ थे वहीं निश्चित ही 2022 की गणना में पेंच लेंडस्केप में लगभग 80 से अधिक बाघ की संभावना व्यक्त की जा रही है।
पेंच प्रबंधन के अनुसार सोमवार को पेंच पार्क के कर्माझिरी क्षेत्र की रूनीझूनी बाघिन अपने 4 शावक के साथ दिखाई दी है। मंगलवार की दोपहर को पेंच नेशनल पार्क के सोशल मीडिया फेसबुक पेज Pench Tiger Reserve – Madhya Pradesh, India में बाघिन के पीछे चार शावकों के दौडते हुए का वीडियों पर अपलोड किया गया है और कहा है कि जानकारी के अनुसार बफर क्षेत्रों में बाघों की संख्या बढी है निश्चित रूप से पर्यटकों को बाघ दिखाई दे रहे है वहीं ग्रामों के आसपास भी बाघों का मूवमेंट बढा है। इसके पूर्व टाइगर मिलने की सूचनाएं मिलती रही है। पाटदेव के पांच बच्चों को लोग अभी तक नही भूले है वह भी वयस्क हो गये है।
वहीं पेंच प्रबंधन के अनुसार संभावना बताई गई है कि वर्तमान में पेंच पार्क में 20 से अधिक शावक है। वहीं वन्यप्राणियों की गणना की बात करें तो वर्ष 2018 की गणना में पेंच पार्क में नर बाघ 22 और मादा बाघ 31 सहित कुल 56 बाघ है। इसी प्रकार लेपर्ड नर 27 और मादा 58 सहित 127 पाये गये है। जबकि 2022 की गणना में लगभग 80 से अधिक बाघों की संख्या बढने की संभावना जताई जा रही है। वहीं पेंच पार्क में लगातार बाघों की संख्या बढी है। कोर क्षेत्र के साथ बफर क्षेत्रों में भी टायगरों की संख्या दिखाई दे रही है। वहीं बफर क्षेत्रों में टायगरों की संख्या अधिक दिखाई दे रही है जिससे पर्यटन भी बढा है।
पेंच टाईगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक एवं मुख्य वन संरक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार को 4 शावक पार्क में देखे गए है तथा वर्तमान में पेच टाईगर रिजर्व में 20 से अधिक शावक है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.