खैरागढ़. नगरीय निकायों की संपत्ति को फ्री होल्ड करनें के चलते पालिका द्वारा दो साल से अटकी दुकानों की निलामी 5 गुना अधिक दरों पर हुई।
पालिका के सभागार में गुरूवार को दोपहर बाद शुरू हूई निलामी देर शाम तक चली। कोरोना के चलते इन दुकानों की निलामी दो साल से अटकी थी। पालिका को इन दुकानों की निलामी से उम्मीद से अधिक राजस्व मिला।
इससे अधिकारियों के चेहरे भी खिल गए। लगभग 40 लाख रू की लागत वाली दुकानों की कुल निलामी में पालिका को 2 करोड़ 18 लाख रू से अधिक का राजस्व मिला।
पालिका ने फतेह मैदान काम्पलेक्स की 12, संगीत विवि मार्ग की 4 और गोलबाजार में बने काम्पलेक्स में बचे दो दुकानों की खुली नीलामी करवाई। इन दुकानों में शासन के निकाय की संपत्तियों को फ्री होल्ड करने का पूरा असर दिखा। पांच गुना से अधिक दरों पर दुकानों की बोली लगी।
फ्री होल्ड के गिनाए फायदे, तो बढ़ गए दावेदार: छग सरकार ने पखवाडे़ भर पहले ही निकायों की संपत्ति को फ्री होल्ड करनें की घोषणा की है। इसके चलते अब पालिका की दुकानों की एकमुश्त निलामी हो गई। इन दुकानों का किराया भी दुकान लेने वाले बोलीकर्ता को नही देना पडे़गा। पूरी स्वामित्व में दुकानें मिलेगी। इसको लेकर भी बोलीकर्ताओं में उत्साह बढ़ा और 18 दुकानों की नीलामी में कुल 27 बोलीकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बोली के लिए हर दुकान पर 30 हजार रू. अमानत राशि जमा करनी थी। यहां दावेदारों ने एक से अधिक दुकानों के लिए भी अमानत राशि जमा कराई और बोली में हिस्सा लिया।
Share
Go to page
font-inc
Image View
Text
सरकार द्वारा निकायों की संपत्ति फ्री होल्ड करने का असर
पालिका दुकानों की नीलामी में पांच गुना अधिक दर पर बिकीं 18 दुकानें
2 लाख 34 हजार की दुकानें 9 लाख तक बिकी
14/05/2022
40 लाख की दुकानों से पालिका ने कमाए 2 करोड़ 18 लाख रू
आरक्षित दुकानों ने भी कराई कमाई
पालिका द्वारा नीलामी में आरक्षित दुकानें भी उम्मीद से अधिक दर पर बिकी। अनुसूचित जाति के आरक्षित की गई दुकान 5 गुना अनुसुचित जनजाति के लिए आरक्षित दुकान 5 गुना, महिला आरक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग और भूतपूर्व सैनिक, विधवा महिला के लिए आरक्षित दुकानें भी 5 से 6 गुना अधिक कीमत पर बिकी। जबकि अनारक्षित वर्ग के लिए आबंटित दुकाने 9 से दस गुना अधिक दर पर बिकी।इन दुकानों की रिकार्ड निलामी से पालिका को भी बडे़ राजस्व की कमाई हो गई। 5 गुना अधिक दर पर बिकी दुकानों के लिए पालिका के अधिकारी कर्मचारी भी बोलीकर्ताओं का हौसला बढ़ातें फ्र ी होल्ड के नियमों की बारबार जानकारी देते रहे।
10 लाख की दुकानों से मिले 86 लाख
संगीत विवि मार्ग पर बनाई गई चार दुकानों की नीलामी से भी पालिका को बड़ी आय हुई। चार दुकानों की सरकारी बोली प्रति दुकान 2 लाख 63 हजार तय की गई थी। लेकिन चारों दुकानों की बोली से ही पालिका को 85 लाख 90 हजार रू की कमाई हो गई। यहां एक-एक दुकानें 9 गुना अधिक दाम पर बिकी। यहां बीस लाख से अधिक में ही दुकानों की बोली लगी। इसी तरह गोलबाजार में बनाए गए काम्पलेक्स की बची दो दुकानों के लिए पालिका ने प्रति दुकान 1 लाख 24 हजार रू की बोली निर्धारित की थी। लेकिन यहां एक दुकान 5 लाख 60 हजार और दूसरी 11 लाख 15 हजार रू मे बिकी।
गुरूवार को पालिका सभागार में आयोजित दुकान नीलामी नपाध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, सीएमओ सुरज सिदार, उपअभियंता दीपाली तंबोली, सभापति शत्रुहन धृतलहरे, पुरूषोत्तम वर्मा सहित पार्षदों और कर्मचारियों की उपस्थिति में हुई। फतेह मैदान काम्पलेक्स की जिन दुकानों की शासकीय दर 2 लाख 34 हजार रू निर्धारित की गई थी। इन दुकानों के लिए बोली कर्ताओं ने 9 लाख तक बोली लगाई। काम्पलेक्स की छह दुकानों की बोली 2 लाख 34 हजार से शुरू होनी थी। इन छह दुकानों का कुल राजस्व 14 लाख 4 हजार रू था। जिसकी निलामी 51 लाख 60 हजार रू में हुई। यहां 7 से 9 लाख रू तक की बोली लगी। इसी तरह इसी कांपलेक्स के बाकी छह दुकानों का सरकारी दर 13 लाख 26 हजार निर्धारित किया गया था। यहां बोली और बढ़ी जिसके बाद यहां की दुकानें दस लाख से अधिक में बिकी और छह दुकानों की नीलामी 64 लाख 70 हजार में हुई। फतेह मैदान की 12 दुकानों की बोली के निर्धारित 27 लाख 30 हजार के एवज में नीलामी 1 करोड़ 16 लाख से अधिक में हुई।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.