कलेक्टर के निर्देश पर जिला चिकित्सालय में समय पर अनुपस्थित चिकित्सा अधिकारी और अन्य स्टॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी....।
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही(CNI– NEWS) 13 मई 2022 / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर आज सुबह 9 बजे सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ० कौशल प्रसाद द्वारा जिला अस्पताल के ओ.पी.डी. कक्ष, आई.पी.डी. कक्ष, एक्स-रे, प्रसव कक्ष, पैथोलैब, ड्रेसिंग, दवा वितरण कक्ष डायलिसिस, आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समय पर अनुपस्थित चिकित्सा अधिकारियों तथा अन्य स्टॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है । कलेक्टर ने अनुपस्थित स्टॉफ के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये है ।
सूरज यादव
CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL
ब्यूरो/संवाददाता
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.
9617435197


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.