Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 29, 2022

ढेढ़ीपारी देसहा सेन समाज बलौदाबाजार-भाठापारा के जिला अध्यक्ष बने शिक्षक मुलेश्वर श्रीवास।

 ढेढ़ीपारी देसहा सेन समाज बलौदाबाजार-भाठापारा के जिला अध्यक्ष बने शिक्षक मुलेश्वर श्रीवास।


*(युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लोकनाथ सेन, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीमती शैल सेन एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला प्रभारी के रूप में शिव कुमार श्रीवास को किया गया मनोनित)*

पलारी/बलौदाबाजार।(28.05.2022)। ढेढीपारी देसहा सेन समाज के जिला बलौदाबाजार-भाठापारा अंतर्गत आने वाले समस्त 6 विकासखण्डों सिमगा, भाठापारा, पलारी, बलौदाबाजार, कसडोल एवं बिलाईगढ़ में निवासरत देसहा सेन समाज के प्रतिनिधि मण्डल की बैठक सेन समाज मंगल भवन पलारी में आयोजित किया गया।


उक्त बैठक में जिले के छः विकासखण्ड में ढेढ़ीपारी देसहा सेन समाज के निवास करने वाले प्रमुख समाजिक प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। बैठक का शुभारंभ संत श्री सेन जी महाराज के प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर किया गया। जिसके पश्चात उपस्थिति समस्त प्रमुख समाजिक गणों को गुलाल लगाकर स्वागत किया गया।

उपस्थिति समाजिक प्रमुखों के द्वारा जिला स्तर पर ढेढीपारी देसहा सेन समाज के प्रतिनिधि और आवश्यकता पर चर्चा किया गया जिसमें विभिन्न रचनात्मक, सामाजिक, शिक्षा, रोजगार, नशाउत्मुक्ति जैसे कार्यों के अगुवाई और जिले में समाज के प्रतिनिधित्व करने के लिए जिला कार्यकारणी का गठन सर्वसम्मति से करने का निर्णय लिया गया। जिसके पश्चात सभी विकासखण्ड के आये हुए प्रतिनिधियों के सहमति से देसहा सेन समाज के जिला पदाधिकारी के रूप में मुलेश्वर श्रीवास (पलारी) को जिला अध्यक्ष, मुरीत श्रीवास (कसडोल) को जिला उपाध्यक्ष, संतोष सेन (भाठापारा) को जिला महासचिव, पंचराम सेन (बलौदाबाजार) को जिला कोषाध्यक्ष, कामदेव सेन (सिमगा) को जिला सचिव के रूप में चुना गया। जिसके पश्चात उपस्थिति प्रतिनिधियों के द्वारा ढेढीपारी देसहा सेन समाज युवा प्रकोष्ट जिला अध्यक्ष लोकनाथ सेन, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र सेन, जिला महासचिव जीतू सेन, जिला सचिव मुखीराम सेन एवं देसहा सेन समाज महिला प्रकोष्ट के लिए जिला अध्यक्ष शैल श्रीवास, जिला उपाध्यक्ष कलावती सेन, महासचिव देववती सेन, सचिव कु. प्रिया सेन, कोषाध्यक्ष पिंकी सेन, सह सचिव सरस्वती सेन को मनोनित किया गया। ढेढीपारी देसहा सेन समाज के नवनियुक्ति पदाधिकारियों को उपस्थित समस्त देसहा सेन समाज के प्रतिनिधियों द्वारा गुलाल लगाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर बधाई दिया गया। इस अवसर पर सेन समाज के सदस्य राजा सेन, नूतन सेन, थानूराम सेन, उमेश सेन, पतिराम सेन, करण सेन, बद्री प्रसाद सेन, डाक्टर प्रसाद सेन, पूर्ण शंकर सेन, विष्णु प्रसाद सेन, भगवती प्रसाद सेन, संतोष सेन, मोहन सेन सहित सेन समाज के प्रमुख लोग उपस्थित रहें।


Cni new ke liye pallari block reporter khilendra Sen ki report

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad