संतोष यदु के समर्थन में आए हजारों लोगों ने रैली कर उनकी गिरफ्तारी का विरोध जताया
सिमगा टी आई मांगे माफी नहीं तो बलौदाबाजार जिले के साथ पुरे छत्तीसगढ़ में होगा मौन रैली
*सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट*
बलौदाबाजार जिले के शिवसेना अध्यक्ष संतोष यदु को पुलिस ने केसदा बिलाड़ी में लग रहे जहरीली गैस प्लांट के जनसुनवाई में विरोध के नाम पर किये गिरफ्तारी से हजारों शिव सैनिकों ने बलौदाबाजार के गार्डन चौक में प्रदर्शन कर उनके खिलाफ हुए एफ आई आर के साथ गिरफ्तारी का विरोध जताया
और जल्द रिहा करने की मांग किया। वहीं जिला प्रभारी प्रदेश सचिव एच एन सिंह पालीवार ने तहसीलदार प्रियंका बंजारा को कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर बताया कि संतोष यदु जिलाध्यक्ष के रूप में जनहितैषी कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और जनसुनवाई का विरोध तो हर नागरिक का अधिकार है वैसे ही पार्टी से जिले के मुखिया होने के नाते उस जहरीले प्लांट का विरोध जताया था। सिमगा थाना प्रभारी ध्रुव कुमार मारकंडेय ने गिरफ्तार करते किए टिप्पणी तेरे बाप धनंजय की तरह तुझे भी कोर्ट तक घसीटते ले जाऊंगा। इस पर माफी मांगे नहीं तो पुरे प्रदेश में मौन रैली किया जाएगा। जिला महासचिव मनहरण साहू ने कहा कि जनसुनवाई में हम भी सैकड़ों की संख्या में शामिल थे साथ ही अन्य पार्टियों के नेता कार्यकर्ता विरोध में उपस्थित थे जिनको छोड़ केवल शिवसेना जिलाध्यक्ष के नाम एफआईआर दर्ज किया गया यह पुरा साजिश है। वहीं जिला सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद ने बताया कि यदु जी कलेक्टर महोदय व पुलिस अधिक्षक महोदय के यहां यादव समाज व शिवसेना से ज्ञापन देने गए थे। कार्यालय से निकलते ही उन्हें गिरफ्तार किया गया जबकि पुलिस दस माह से फरार बता रहे हैं।जनसुनवाई अगस्त में हुआ था और पुलिस मई बता रहे है। प्रदर्शन के दौरान जिला महासचिव ओमकार वर्मा, मुकेश साहू, सचिव राजेश घृतलहरे, शिवचंद निर्मलकर, उपाध्यक्ष मनोज यदु, रोहित देवांगन, रामसिंह सोनवानी, गंगोत्री साहू, गिरजा यादव, लोकेश्वरी चौहान, खिलेंद्र सेन, रामप्यारी निषाद, प्रदीप निर्मलकर,सीमा देवांगन, प्रकाश पाल,, विशाल महिलांगे, बद्री प्रसाद वर्मा, संतोष नवरंगे, संतोष साहू, मुकेश कुमार साहू, जीतराम, एवं ब्लाक नगर ग्राम स्तर के पदाधिकारी एवं सैकड़ों लोग उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.