डोंगरगढ ट्रस्ट समिति के परिचय पत्र नवीनीकरण में भेदभाव करने का आरोप लगाया विपक्षी ट्रस्टीयों ने
महेंद्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर-डोंगरगढ़ श्री बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति के विपक्षी ट्रस्टी पितांबर स्वामी चंद्रप्रकाश मिश्रा महेंद्र परिहार संजय श्रीवास्तव एवं पूर्व ट्रस्टी प्रकाश बिंदल ने आज अनुविभागीय अधिकारी को एक ज्ञापन देकर वर्तमान ट्रस्ट मंडल पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मंदिर ट्रस्ट के वर्तमान पदाधिकारीयों द्वारा बगैर प्रस्ताव के किये जा रहे परिचय पत्र के नवीनीकरण में पारदर्शिता पूर्ण कार्यवाही नहीं की जा रही है।
मंदिर ट्रस्ट द्वारा अलाउंस करा कर आजीवन श्रेणी और संरक्षक श्रेणी के मतदाताओं को अपने पास 3 फोटो और आधार कार्ड की छाया प्रति रखने के लिए कहा जा रहा है और यह कहा जा रहा है कि कर्मचारी उनके पास आकर इसे प्राप्त करेंगे परंतु मंदिर कर्मचारी किन किन मतदाताओं के पास जायेंगे यह सूची वर्तमान पदाधिकारियों द्वारा प्रदान की जा रही है। वर्तमान पदाधिकारियों के द्वारा बहुत से मतदाताओं का नाम अब तक सूची में प्रदान नहीं किया गया है।
जिससे मंदिर कर्मचारी उन तक नहीं पहुंच पाए हैं। 30 मई को मंदिर ट्रस्ट द्वारा यह अलाउंस कराना आरंभ कर दिया गया है कि जो मतदाता 5 जून तक 3 फोटो और आधार कार्ड प्रदान नहीं करेंगे वह मताधिकार से वंचित हो जाएंगे। पिछले 20 दिनों से चल रही इस प्रक्रिया में मंदिर कर्मचारीयों द्वारा अब तक मात्र 50% मतदाताओं का ही फोटो और आधार कार्ड मंदिर तक पहुंच पाया हैं।
मंदिर ट्रस्ट समिति के आजीवन एवं संरक्षक श्रेणी के मतदाता जो सदस्य बनने के दौरान रेलवे कॉलोनी सिविल लाइन फॉरेस्ट कॉलोनी या शहर में कहीं और निवासरत थे उनमें से कोई मीसिया बाड़ा आदर्श नगर केदार बाड़ी अथवा डोंगरगढ़ शहर में किसी अन्य स्थान पर निवासरत हैं और यह लोग ट्रस्ट मंडल के पास उपलब्ध सूची अनुसार वर्तमान में निवासरत नहीं है। जिससे कर्मचारी उन तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और ऐसे मतदाता ट्रस्ट के चुनाव प्रक्रिया से वंचित हो जाएंगे। विपक्षी ट्रस्टीयों ने मंदिर ट्रस्ट के वर्तमान पदाधिकारियों के द्वारा निष्पक्ष कार्य नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए अनुविभागीय अधिकारी से मांग की गयी है कि चुनाव संबंधी कोई भी कार्यवाही शासकीय अभिकर्ता की निगरानी में संचालित हो। जिससे चुनावी प्रक्रिया निष्पक्ष रुप से संपन्न हो सकेगी। साथ ही विपक्षी ट्रस्टीयों ने परिचय पत्र नवीनीकरण हेतु मंदिर परिसर में भी काउंटर खोलने की मांग की है। जिस पर अनुविभागीय अधिकारी ने ट्रस्ट पदाधिकारीयों को तत्काल निर्देशित किया है।
विपक्षी ट्रस्टीयों ने संरक्षक एवं आजीवन श्रेणी के मतदाताओं से अपील किया है कि जिन मतदाताओं तक मंदिर के कर्मचारी अब तक नहीं पहुंचे हैं वह मंदिर कार्यालय में पहुंचकर तीन फोटो और आधार कार्ड की छाया प्रति जमा कर पावती अवश्य लेवे।





















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.