Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 13, 2022

कहां है जिम्मेदार विभाग ? जिला प्रशासन का ठेकेदार को आखिर छूट क्यों? कब होगी कार्रवाई,

 कहां है जिम्मेदार विभाग ? जिला प्रशासन का ठेकेदार को आखिर छूट क्यों? कब होगी कार्रवाई,

कोरबा सेंट्रल न्यूज़ इंडिया-  कोरबा जिला मे मुख्यमंत्री के आदेश का पालन होता नहीं दिख रहा है, छ.ग.राज्य कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के सभी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को आदेशित किया है कि अपने-अपने जिला मे अवैध गौण खनिज का खनन एवं परिवहन पर सख्त कार्यवाही करने का आदेश दिया है,लेकिन कोरबा जिला मे इसका पालन होता नजर नहीं आ रहा है। मामला करतला विकास खण्ड के ग्राम पंचायत लबेद, सुपातराई,ढोढ़ातराई और तुमान की है जहां पर सड़क ठेकेदार,सरपंचों एवं ग्रामीणों से सहमति या कहें उनके सहयोग से,बिना प्रशासन अनुमति के शासकीय एवं निजी भूमि से मिट्टी-मुरुम की खोदाई कर शासन को लाखों रुपये का चूना लगा रहे हैं , सरकार जनता के सुविधा के लिए शक्ति -भैंसमा का मार्ग निर्माण करवा रही है जिसका ठेका बीबी वर्मा कंस्ट्रक्शन कंपनी को प्राप्त हुआ है जिसमें से कोरबा जिला के सरहदी क्षेत्र बासीन पाठ से लेकर भैंसमा तक 17.9 किलोमीटर की सड़क बन्नी है, जिसमें की बीबी वर्मा कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा मिट्टी व मुरुम डालने के लिए जांजगीर चांपा जिला के कुछ लोगों को पेटी ठेका में काम दिया गया है, जिनके द्वारा अवैध तरीका से,प्रशासन की बगैर मंजूरी कराये सरपंचों एवं ट्रैक्टर मालिकों के सहयोग से शासकीय व नीजी भूमि से मिट्टी और मुरुम की खोदाई की जा रही है जिसका हमारे द्वारा लगातार   समाचार के माध्यम से प्रमुखता से उठाया जा रहा है जिस पर खनिज विभाग कोरबा के द्वारा मौका मे जाकर जांच भी की गई है, लेकिन आज तक कार्यवाही नहीं होने से ठेकेदार एवं ट्रैक्टर मालिकों के हौसले बुलंद हैं। 

ठेकेदार और ट्रैक्टर मालिकों के चल रही है दादागिरी- क्षेत्र के पत्रकार जब इस अवैध कार्य को कवरेज करने जाते हैं तो ठेकेदार एवं ट्रैक्टर मालिकों द्वारा पत्रकारों से बदतमीजी करते हैं, इसकी जानकारी उरगा थाना प्रभारी को फोन के माध्यम से देने पर भी आज तक अवैध खनन और परिवहन पर कार्यवाही नहीं की जा रही है,क्षेत्र के पत्रकारों के द्वारा लगातार अपने -अपने समाचार पत्रों में इस अवैध कार्य को प्रमुखता से प्रकाशन कर रहे हैं फिर जिम्मेदार विभाग कार्यवाही करने में क्यों पीछे हट रही है, ठेकेदार द्वारा तुमान हाईस्कूल के सामने तालाब के मेड़ में लगे पेड़ों के जड़ों से मिट्टी की खोदाई कर दी गई है ।ठेकेदार दिन दहाड़े 04 जेसीबी और 15-20 ट्रैक्टरों के साथ अवैध रुप से मिट्टी,मूरुम की खोदाई कर शक्ति- भैसमा सड़क निर्माण में उस मिट्टी मूरुम का उपयोग कर रहा है।जिससे शासन को लाखों रुपये का राजस्व की हानि हो रही है, अगर ग्रामीण अपने घरेलू निजी कार्य के लिए मिट्टी मुरूम एवं रेत का परिवहन करते हैं तो पुलिस विभाग एवं खनिज विभाग तत्काल कारवाही करते हैं।लेकिन शक्ति-भैसमा सड़क निर्माण मे ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से बिना प्रशासन के अनुमति लिए बगैर मिट्टी मुरूम की खुदाई कर उसका सड़क निर्माण में उपयोग कर रहा है लेकिन उरगा पुलिस एवं खनिज विभाग कार्रवाही करने से पीछे हट रही है इसे क्या समझा जाए ?

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad