हरा सोना की खरीदी जोरो पर संग्राहकों को अच्छे उत्पादन से हो रही लाभ
सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट।
साल्हेवारा - 2022 तेन्दूपत्ता की तोड़ाई जोरो पर है इस सीजन में अच्छे गुणवत्ता के पत्ते फड़ो पर आ रहे है ।संग्राहक प्रतिवर्षानूसार प्रति मानक बोरा 4000 की दर पर ठेकेदार के माध्यम से सरकार खरीदी कर रही है ।
4 -5 -2022 से खरीदी चालु किया गया है जो मात्र अभी तक चार दिन ही खरीद हो पाई है जिसमें रामपुर समिति के फड़ क्रमांक अ में 2लाख 97 हजार याने 297 मानक बोरा की खरीदी हो चुकी है ।समिति की अनुमानित खरीदी 450 मानक बोरा रामपुर अ में खदीदा जाना है लेकिन मात्र 4 दिनों में आज सहित खरीदी 400 मानक बोरा होने की संभावना बताया जा रहा है ।जो संग्राहकों मजदुरों के लिये महज 1 या दो दिनों में फड़ बंद होने की चिंता सता रही है ।
तेंदुपत्ता को हरा सोना भी कहा जाता जो संग्राहकों के लिये जीवन दायनी है जो आसानी से रोजागार मुहैय्या कराता है जो सरकार एक समिति में निश्चित टारगेट के रुप में खरीदती है कभी फसल कम होने पर टारगेट भी पुरा नही हो पाता है जब फसल अच्छी होती है
तो सरकार ऊपर खरीद भी नही पाता जिससे संग्राहक लाभ की स्थिति में पीछे हो जाते है जिसे फसल के अनुसार अच्छी गुणवत्ता वाली पत्ते खरीदकर संग्राहकों को अधिक लाभ दिलाई जा सकती है
हमारे संवाददाता चन्द्रभूषण यदु ने फड़ मुंशी सगेलाल पांचे से फड़ पर जाकर बात किया है जो बहुत कम समय में फड़ बंद होने का अंदेशा लगाया जा रहा है जो निश्चित तौर पर संग्राहकों को आर्थिक स्थिति से नुकसान होने की संभावना है सरकार विचार करें और जब तक अच्छे क्वालिटि के पत्ते आये खरीदी कर संग्राहकों को लाभ पहुचाये ।जिससे जीवन स्तर ऊपर उठे सभी को रोजगार मिले महज 4 -5 दिनों में फड़ बंद होने से मजदुरों संग्राहकों नुकसानी ना उठाना पड़े ।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.