मरवाही:—लद्दाख में शहीद जवानों को मरवाही एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया।
—जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही से सूरज यादव की खास रिर्पोट
CNI NEWS जीपीएम / लद्दाख में शहीद जवानों को मरवाही एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया।
लद्दाख में सेना की एक बस बड़े हादसे की शिकार हो गई जिसमें 7 जवानों की मौत हो गई. कई जवान घायल भी बताए जा रहे हैं. 26 जवानों को लेकर जा रही सेना की बस अचानक नदी में गिर गई. हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
लद्दाख में 26 जवानों से भरी बस नदी में गिर गई है. इस हादसे में सेना के सात जवानों की मौत हो गई है और कई जवान घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के तुरंत बाद जवानों का रेस्क्यू कर लिया गया था. उन्हें अस्पताल में एडमिट भी करवाया गया, लेकिन हादसे में सात जवानों की मौत हो गई और कई को गहरी चोटें भी आई हैं.
ये हादसा थोइस से लगभग 25 किमी दूर हुआ है. जहां सेना की बस श्योक नदी में करीब 50-60 फीट गहराई में गिर गई. जिसमें सेना के सभी जवान घायल हो गए. सभी जवानों को परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल पहुंचाया गया था और लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया. हालांकि इनमें से सात जवानों को मृतक घोषित किया जा चुका है।
सेना का आधिकारिक बयान नहीं हुआ जारी
गंभीर रूप से घायल जवानों की मदद के लिए एयर फोर्स से भी संपर्क साधा गया है. उन्हें इलाज के लिए वेस्टर्न कमांड भेजा जा सकता है. सेना की बस किन कारणों से सड़क से फिसलकर नदी में गिरी, अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है. इस घटना को लेकर सेना की तरफ से भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जवानों की बस ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ के अग्रिम स्थान की ओर जा रही थी, उसी दौरान ये हादसा हुआ है.
लद्दाख में आज जिन जवानों ने अपनी जान गंवाई है, उनमें सूबेदार शिंदे विजय राव सरजेराव, नायब सब गुरुदयाल साहू, एल/हव एमडी सैजल टी,नायक संदीप पाल, जादव प्रशांत शिवाजी और रामानुज कुमार शामिल हैं.
मरवाही एनएसयूआई जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही ने इस हादसे पर दुख जताया है। और साथ ही मौन धारण कर शहीद हुए जवानों को श्रद्धा सुमन के साथ श्रद्धांजली अर्पित किए। उन्होंने कहा कि लद्दाख में हुए बस हादसे से आहत हुए हैं,जिसमें हमने अपने वीर सेना के जवानों को खो दिया है। हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।मुझे उम्मीद है कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे।प्रभावितों को हर संभव सहायता दी जा रही है।
NSUI मरवाही ब्लॉक अध्यक्ष गजेन्द्र पनिका, एनएसयूआई जिला संगठन महामंत्री मनोहर रैदास, एनएसयूआई जिला सचिव सूरज यादव,माधवी शुक्ला, ढिंकी पाव,रेवती मास्को, कृष्णा खुसरो,रूखमणी गोंड, कमलदास,अशोक सूर्या, वीरेन्द्र एवं सभी एनएसयूआई छात्र संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहें।
सूरज यादव
CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL
जिला ब्यूरो/संवाददाता
गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.
9617435197


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.