खैरागढ़. नए खैरागढ़ जिले में मुख्य कार्यालयों की तैयारी अब शुरू हो चुकी है। कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय के लिए भवनों का अधिग्रहण किए जाने के बाद यहां प्रशासनिक कार्रवाई तेज कर दी गई है।
कलेक्ट्रेट केलिए शहर के मध्य स्थित पालीटेकनीक कालेज के पूर्व दिशा स्थित भवन का अधिग्रहण किया गया है। यहां अधिग्रहण के बाद कमरों को खाली कराए जाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। यहां लोक निर्माण विभाग द्वारा रंगरोगन मरम्मत सहित अन्य कार्य संपादित किए जा रहे है। भवन में भावी कलेक्टर के लिए सुविधायुक्त कमरे सहित सभाकक्ष, कलेक्ट्रेट में होने वाले अन्य विभागों और कार्यालयों के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है।
बताया गया कि राजस्व और भूअभिलेख शाखा के लिए पर्याप्त कमरे की व्यवस्था की गई है। जबकि अन्य विभागों मे एक से अधिक विभागों को फिलहाल एक कमरों में शिफ्ट किया जाएगा। कलेक्टर के अलावा यहां अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और अन्य अधिकारियों के लिए भी पर्याप्त स्थान बनाए जाने की तैयारी कर ली गई है। कलेक्ट्रेट परिसर में मरम्मत के अलावा सौदर्यीकरण कार्य भी शूरू किया गया है। जिले के अस्तित्व में आने के बाद यहां आने वालो के लिए परिसर में बेहतर पौधारोपण, गार्डन सहित अन्य समुचित व्यवस्था भी बनाई जाएगी।
पालीटेक्निक कॉलेज में कलेक्ट्रेट डाइट में एसपी कार्यालयों का होगा संचालन
दूसरे पखवाड़े में मिलेगा नया जिला
जून माह के दूसरे पखवाडे़ में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के रूप मे नया जिला अस्तित्व में आएगा। जिस हिसाब से कार्य तेजी से कराए जा रहे है। नए जिले के लिए 20 अप्रैल को राजनांदगांव जिला प्रशासन ने दावा आपत्ति मंगाई थी। इसके लिए दो माह का समय दिया गया है। आगामी 18 जून को उक्त मियाद खत्म हो रही है। दावा आपत्तियों का निराकरण किए जाने के बाद आखिरी सप्ताह में खैरागढ़ जिला अस्तित्व में आ जाएगा। मिली जानकारी मुताबिक भेंट मुलाकात के लिए प्रदेश भर के दौरे पर चल रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जून के आखिरी सप्ताह में खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आएंगे। इस हिसाब प्रशासनिक तैयारियां ऐसी की जा रही है। कि उसी दौरान नए जिले का अधिकृत उद्घाटन मुख्यमंत्री के हाथों कराया जाएगा।
पंचायत, शिक्षा, चिकित्सालय के जददोजहद
कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय के लिए भवनों के अधिग्रहण के बाद अब बाकी मुख्य कार्यालयों के लिए भी प्रशासनिक स्तर पर भवनों की तलाश शूरू हो गई है। जिला गठन के बाद जिला पंचायत कार्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जिला चिकित्सालय के लिए भी कार्रवाई जारी है। इसके अलावा नई पुलिस लाइन के लिए भी खैरागढ़ और आसपास के इलाकों में सरकारी जमीन की तलाश शूरू कर दी गई है। आरटीओ सहित यातायात विभाग और अन्य विभागों के लिए भी यहां अस्थाई भवनो की जरूरत है। ऐसे में फिलहाल इसके लिए जद्दोजहद जारी है। प्रशासनिक स्तर पर ऐसे कार्यालयो के लिए भी भवनो की तलाश तेज है।
शहर के पश्चिम छोर पर छुईखदान मार्ग में स्थित जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान कार्यालय को एसपी कार्यालय के लिए अधिग्रहण किया जा चुका है। डाइट के पूराने भवन का चयन किए जाने के बाद यहां एसपी कार्यालय के हिसाब से सेटअप तैयार करने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। भावी एसपी के लिए सर्वसुविधायुक्त कमरा बनाए जाने के अलावा सभाकक्ष, वायरलेस और अन्य अधिकारियों के हिसाब से कमरों की व्यवस्था बनाई जा रही है। एसपी के अलावा यहां एएसपी, डीएसपी सहित अन्य अधिकारियों के हिसाब से कमरों की मरम्मत और रंगरोगन किया जा रहा है। एसपी कार्यालय के अन्य कर्मचारियों के लिए यहां कमराें का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा इसकी सतत मानिटरिंग भी की जा रही है।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.