छ.ग प्रदेश कांग्रेस सेवादल के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष संतोष पांडेय को मिली अरुणाचल प्रदेश संगठन चुनाव में एहम ज़िम्मेदारी।
दल्लीराजहरा :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल केकार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री संतोष पांडेय जी को AICC द्वारा भरोसा जताते हुए अरुणाचल प्रदेश संगठन चुनाव में लोंगिंग जिले का जिला निर्वाचन अधिकारी घोषित किया गया ।
कांग्रेस संगठन चुनाव में पार्टी द्वारा समर्पित कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी देने हेतु पुरा दम-खम झोंका जा रहा है और छत्तीसगढ़ प्रदेश में जिस प्रकार कांग्रेस की सरकार द्वारा योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के आमजनमानस तक सकुशल पहुंचाया जा रहा है , उससे प्रभावित हो कर शीर्ष नेतृत्व ने ये भरोसा जताया है ।
ज्ञात हो कि संतोष पांडेय जी द्वारा लंबे समय से प्रदेश भर में संगठन हित मे कार्य किया जा रहा है और कांग्रेस सेवादल को मजबूती प्रदान की जा रही है ।
संगठन द्वारा भरोसा जताते हुए इस ज़िम्मेदारी पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है ।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.