मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों की कलेक्टर ने किया समीक्षा
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का 6 मई दिन शुक्रवार को किरनापुर आगमन हो रहा है। स्वर्गीय दिलीप भटेरे महाविद्यालय किरनापुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा जिला स्तरीय स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया जाएगा और बालाघाट जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन भी किया जाएगा । इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी एवं स्टाल भी लगाए जाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने वाले अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया जाएगा ।मुख्यमंत्री श्री चौहान के कार्यक्रम की तैयारी के लिए आज 3 मई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक का आयोजन कर अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन्हें जो दायित्व सौंपे गए हैं । उनके अनुसार सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर लेंं।इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होना चाहिए। स्टाल लगाने के लिए स्थान एवं हितग्राहियों का चयन करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।लोकार्पण एवं शिलान्यास के पत्थर आदि समय पर तैयार करने के भी निर्देश दिए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.