डौंडीलोहारा मैं शिद्दत के साथ मनाई गई ईद उल फितर।
डौण्डी लोहारा:-
आज ईदुल फ़ित्र पुरे देश में बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,वही पर डौण्डी लोहारा में भी ईदुल फ़ित्र बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया व् ईदगाह में नमाज अदा किया गया।
डौण्डी लोहारा मुस्लिम जमात के सदर (अध्यक्ष )करामत हुसैन ने बताया कि आज दो साल के बाद माहे रमजान माह में इतनी भीषण गर्मी में छोटे बड़े सभी रोजा रहे व् पुरे 30 दिनों तक तराबी की नमाज अदा किये।दो साल कोरोना लाकडाउन के कारण लोग अपने घर पर ही नमाज पढ़ते थे।
,लेकिन इस साल रमजान र्मे रोजा ,तराबिह की नमाज मस्जिद में व् ईदुल फ़ित्र की नमाज ईदगाह में अदा करने से इस बार लोगों में तिगुना ख़ुशी हुई ,ईदुल फ़ित्र की नमाज डौण्डी लोहारा ईदगाह में अदा किया गया,ईद की नमाज डौण्डी लोहारा जामा मस्जिद के हाफिज मोईन अख्तर ने पढ़ाई व् दुनिया में अमन व् शांति के लिए दुआ भी मांगी ,सभी लोग बहुत ही ख़ुशी व् शांति से ईद मनाये व् एक दूसरे से गला मिलकर आपसी भेदभाव को खत्म करने सन्देश दिए।नमाज के दौरान डौण्डी लोहारा नगर पंचायत व् पुलिस प्रशासन का भी पूर्ण सहयोग रहा।
CNI News डौण्डी लोहारा से इस्लाम खान की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.