Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, May 10, 2022

बच्ची के दिल में छेद,शिविर में एसडीएम, तहसीलदार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया सहयोग।

 बच्ची के दिल में छेद,शिविर में एसडीएम, तहसीलदार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया सहयोग।



सी एन आई न्यूज राजनांदगांव छत्तीसगढ़ से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट


,*(अंजोरा जन चौपाल शिविर)*

राजनांदगांव //जिला कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा  के निर्देशन में राजनांदगांव तहसील के ग्राम अंजोरा में आज राजस्व सह जन चौपाल शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में राजस्व विभाग के 23 आवेदनों में से 19,पंचायत के 03 आवेदन में से 03, स्वास्थ्य विभाग के 02 में से 02,विद्युत के 01 में से 01 आवेदनों का निराकरण/समाधान शिविर में ही किया गया। 


शिविर में 04 गंभीर कुपोषित बच्चों को सुपोषण आहार का वितरण किया गया। एक 04 वर्षीय बच्ची चांदनी के दिल में छेद,फेफड़े का संकुचित होना, आंखो और दांतों में परेशानी के संबंध में बीमारी के इलाज और आर्थिक सहायता दिलाने आवेदन मिलने पर शिविर स्थल में उपस्थित डॉक्टर श्री खोबरागड़े से जांच करवाया गया। बच्ची के परिजनों ने बताया की रायपुर स्थित सत्य श्री साई हॉस्पिटल में निःशुल्क उपचार चल रहा है। उक्त हॉस्पिटल के डॉक्टर ने बताया की बच्ची की उम्र अभी कम है इसलिए अभी इंतजार करना होगा। परिजनों ने बताया की बच्ची के इलाज के लिए बार बार रायपुर आना जाना पड़ता है  उसके लिए परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने से रायपुर हॉस्पिटल आने जाने में दिक्कतें होती है। 4 साल की इस छोटी बच्ची के दिल में छेद के साथ ही अन्य बीमारी होने की बात एवं उनके परिजनों की इस फरियाद को गंभीरता से सुनकर शिविर में उपस्थित एसडीएम  अरूण वर्मा, तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, जनपद सदस्य तूलदास साहू, सरपंच शैलेश साहू ने तत्काल सहयोग राशि एकत्रित कर,उनके परिजनों माता पिता को  सहयोग राशि 10हजार रूपये देकर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिए।

शिविर में  लगभग 82 वर्षीय वृद्धा ने अपनी बहु द्वारा जीवन यापन के लिए सहयोग नहीं करने के कारण न्याय दिलाने की फरियाद की। जिस पर तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता ने दोनो पक्ष से बात कर ग्राम प्रमुखों की उपस्थिति में समस्या का सकारात्मक समाधान कराया।

आज की शिविर में एसडीएम अरूण वर्मा, तहसीलदार प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, डॉक्टर खोबरागड़े, खाद्य निरीक्षक अंगद ठाकुर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजू महोबे, राजस्व निरीक्षक शिल्पा पांडे, पटवारी आकांक्षा गौर,सरपंच शैलेश साहू, जनपद सदस्य तूल दास साहू सहित विकासखंड के सभी विभागों के अधिकारी/ कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad