विधायक विकास उपाध्याय चौपाल लगाकर स्थानीय जनता से हो रहे हैं रूबरू
10 मई,मंगलवार/ रायपुर। पिछले एक पखवाड़े से रायपुर पश्चिम के विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय द्वारा सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा की जा रही है जिसके अंतर्गत वे पश्चिम विधानसभा के प्रत्येक वार्ड, गली, मोहल्ले में पहुंच रहे हैं साथ ही विभिन्न स्थानों पर पेड़ की छांव के नीचे जन चौपाल लगा रहे हैं जहां स्थानीय नागरिकों की समस्या को उनके द्वारा सुना जा रहा है और समस्याओं का तुरंत निदान किया जा रहा है
उनके साथ यात्रा में जिम्मेदार अधिकारी भी मौजूद रहते हैं जिन्हें समस्या का निदान करने तुरंत विधायक द्वारा दिशा निर्देश दिए जाते हैं लोगों के बीच पहुंचने पर रोड, नाली, सफाई, पेयजल व्यवस्था सहित विभिन्न प्रकार की समस्याएं सामने आती हैं जिन्हें तुरंत निदान कराया जा रहा है।
आज विधायक विकास उपाध्याय द्वारा विभिन्न स्थानों पर सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा के दौरान विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन किया गया
जिसमें प्रमुख रुप से कोटा में मारुति लाइफ़स्टाइल के सामने नाला, रामनगर शीतला तालाब का सौंदर्यीकरण का कार्य, हीरापुर में यदुवंशी चौक में रोड एवं शिव मंदिर के पास गार्डन के लिए भूमि पूजन किया गया। इस यात्रा के दौरान सबसे जो रोचक रहा है की विधायक द्वारा कोई भी भूमि पूजन स्वयं नहीं बल्कि स्थानीय लोगों के द्वारा कराया जा रहा है। सोनिया गांधी जनसंपर्क यात्रा के दौरान विधायक को लोगों का अच्छा स्नेह मिल रहा है निरंतर सैकड़ों की संख्या में लोग रोजाना जनसंपर्क यात्रा के दौरान विधायक से मिल रहे हैं और अपनी बातें सामने रख रहे हैं इस दौरान उनके समस्याओं का भी निदान हो रहा है।






















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.