मंड़ीपखोल गुफा देखने उमड़ा जन सैलाब,
खैरागढ़ :-- 9 मई सोमवार को मंड़ीपखोल गुफा को देखने के लिए दिन भर भीड़ उमड़ी रही।
गुफा को देखने सुबह से ही पर्यटकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था।
सुबह तकरीबन 8 बजें ठाकुरटोला राज परिवार द्वारा पूजा अर्चना के बाद गुफा का द्वार खोला गया।
तत्पश्चात गुफा के अंदर स्थित शिव सहित अन्य देवी देवताओं की विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया। बीते दो साल कोरोना काल में गुफा नही खुल पाया था।
जिससे इस साल गुफा घुमने वालों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। रायपुर, दूर्ग, कवर्धा जिलें के अलावा मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र से लोग बड़ी संख्या में पहुचें थे। जिनकी दिन भर लम्बी कतार लगी रही।
मंड़ीपखोल समिति द्वारा गुफा तक पहुच मार्ग की मारकिंग की गई थी। ताकि पर्यटकों को गुफा तक पहुचने के लिए भटकना न पड़े। तथा गुफा के समीप विश्राम, जलपान, आदि की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा भी अन्य धर्मप्रेमियों ने लोगो को सुविधा मुहैय्या कराने में जूटे रहें। गौरतलब हो कि यह मंड़ीपखोल गुफा साल में केवल एक बार अक्षय तृतीया के बाद आने वाले प्रथम सोमवार को खुलता है। जो इतिहास और रहस्यों से भरा हुआ है।
सांझा किया अनुभव- मंड़ीपखोल गुफा देखने आयें पर्यटकों ने अपना अनुभव सांझा करते हुऐ बताया की गुफा काफी रहस्यमय एवं रोमांचकारी है। गुफा के अंदर कही मैदान तो कही काफी सकरा रास्ता है। तेज गर्मी में भी गुफा के अंदर शीतलता का अनुभव होता है। गुफा के अंदर चमकदार, टिमटिमाते पत्थर गुफा की आकर्षसता बढ़ा देता है। शासन प्रशासन द्वारा इस प्राचीन धरोहर को सहेजने और सवारने की जरूरत है। गुफा तक स्थाई पहुच मार्ग नही होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसके लिए स्थाई मार्ग होना अति आवशयक है।इस समय पर्यटकों की संख्या 20 से 30 हजार से ऊपर देखने को मिली, लोग मोटरसायकल के अलावा भारी वाहनों और कार से सवार होकर हिचकौले खाते हुए गुफा तक पहुँचा।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट *























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.