आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग द्धारा वीसी के माध्यम से निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की गई
सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी/आगामी। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को तैयारियों को लेकर गुरुवार 12 मई को आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग बसंत प्रताप सिंह द्धारा वीसी के माध्यम से सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारियों से चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।उक्त वीसी में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.राहुल हरिदास फटिंग एवं अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सुनीता खण्डायत शामिल हुई।
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश
सिवनी। सीएम हेल्पलाईन में 100 एवं 300 दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण किए जाने को लेकर कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फर्टिंग द्वारा गुरुवार 12 मई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर प्रकरणवार समीक्षा की। कलेक्टर डॉ.फटिंग ने विभागवार लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए विभाग द्वारा की गई कार्यवाही दर्ज फॉलोअप का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने ऐसी शिकायतें जिन पर नियमानुसार कार्यवाही सम्भव नहीं है, उन्हें फोर्स क्लोज करवाने के निर्देश दिए।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.