भगवान भरोसे अरसेना का आयुष्मान भारत, बुखार एवं दर्द से कराहती बच्ची, इलाज के लिए परिवार करता रहा डॉक्टर की इंतजार,
कोरबा सेंट्रल न्यूज़ इंडिया- जिले में प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। गरीबों को योजना के तहत इलाज कराने में सुविधा मिल रही है। लेकिन कुछ पंचायतों में उनकी सुविधा गरीब मरीजों को नहीं मिल पा रही है, ऐसा ही एक मामला सामने आया है कोरबा मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत अरसेना में गरीब मरीजों के सुविधाओं के लिए आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोली गई है लेकिन डॉक्टरों की मनमानी और प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
सुनीता नामक महिला अपनी बच्ची के इलाज के लिए लेकर गई थी, घंटों इंतजार के बावजूद इलाज नहीं मिला, जबकि महिला की बच्ची दर्द से कराहती रही, लेकिन सेंटर में ताला लग रहा, जब हमारे संवाददाता ने मौजूद आसपास के लोगों से पूछताछ की तो लोगों ने बताया कि आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कभी खुलती है अभी खुलती नहीं है खुलती है उस दिन मरीजों के उपचार करने के बजाए डॉक्टर टाइमपास करते नजर आते हैं। जिससे ग्रामीण इलाज के लिए दरबदर भटकते नजर आए मजबूरन ही मरीज गाड़ी बुक कर यह अपने साधन से कोरबा उपचार के लिए आते हैं गौर करने वाली बात यह है कि जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए सुविधा देने के बात की जाती है लेकिन उसके बावजूद भी ग्रामीण क्षेत्र के लोग उपचार के लिए दरबदर भटकते है अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन इस और क्या कदम उठाती है,



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.