Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 6, 2022

जनता की सेवा के लिए सरकारी खजाना हमेशा खुला रहेगा।शिवराज सिंह चौहान


जनता की सेवा के लिए सरकारी खजाना हमेशा खुला रहेगा।शिवराज सिंह चौहान


(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)


 बालाघाट।किरनापुर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वर्गीय दिलीप भटेरे शासकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मंच पर पहुंच कर सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित किया तथा स्वर्गीय दिलीप भटेरे के छाया चित्र पर माल्यापर्ण कर नमन किया तत्पश्चात मंच पर विराजमान अतिथियों ने मुख्यमंत्री चौहान का स्वागत किया।मंच पर आसीन पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरी शंकर बिसेन, आयुष मंत्री भटेरे परिवार, सांसद,विधायक हिना कांवरे कलेक्टर एसपी आदि ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर और स्व सहायता सम्मेलन की गतिविधियों का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पास बहुत धन है कोई भी गरीब पैसे की वजह से परेशान नही होगा।हर गरीब का इलाज,पढ़ाई का खर्च राज्य सरकार उठाएगी।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा, दिलीप भटेरे जी जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे, वे चार बार विधायक रहकर क्षेत्र की जनता की सेवा किया था। जिसको भुलाया नही जा सकता।हम स्वर्गीय दिलीप भटेरे जी सजोयो सपने को पूरा करेंगे।हमारे पूर्वज जो अपने लिए कुछ किया है, उन्हें कभी भुलाना नहीं चाहिए। भटेरे जी की परंपरा और उनके विकास की ललक को हम आगे बढ़ाते रहेंगे। उन्होंने यहां स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन करने के बाद कहा, जिन बच्चों के दिल में छेद है उनका चेकअप चल रहा है।इनके इलाज में किसी प्रकार की समस्या नहीआनी चाहिए इनका जहां इलाज संभव हो वहाँ ले जाकर सरकार इनका इलाज कराएगी। जिन बच्चों के होंठ कटे-फटे रहते हैं, उनके लिए हमने गाड़ी रवाना की है। जनता की सेवा के लिए मामा के पास पैसों की कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने बालाघाट के कलेक्टर की तरफ मुखातिब होकर कहा, यहां से मुख्यमंत्री गए तो स्वास्थ्य मेला खत्म, ऐसा नहीं होना चाहिए। लोगों का इलाज चाहे जहां हो उसका इलाज वहां कराया जाए। ऐसे बच्चे जिन्होंने अपने माता-पिता को कोरोना काल में खो दिया है उन्हें पेंशन दी जाएगी। यहां जिले में ऐसे 643 बच्चे हैं। यहां हम सब हैं तो यहां कोई अनाथ नहीं है। उन्होंने कहा, हमारी बहनों को रोड रोलर दिया जाए। उन्होंने कहा, वे बड़ी पापड़ बनाएगी, साबुन दुकान चलाएंगी और अब गांव की सड़क बनाने के लिए रोड रोलर भी चलाएंगी। महिलाओं में जो क्षमता है वो अद्भुत है। उन्होंने कहा, पोषण आहार ठेकेदार नहीं बनाएंगे। महिलाओं का संघ बनाएगा। बीच में दूसरी सरकार ने इसे बदल दिया था। मैंने इसे वापस कर दिया। महिलाएं सात फैक्ट्रियां चला रही हैं, जो पोषण आहार बना रही हैं। अनेक काम ये महिलाएं कर रही हैं। स्कूल में यूनिफार्म बनाने का काम भी स्वसहायता समूह की बहनें करेंगी। बीच में ठेकेदार नहीं आना चाहिए।


मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ठेकेदार बहुत खतरनाक चीज हैं, कहीं भी बीच में घुस जाते हैं। जिनको हमने रोककर स्वसहायता समूह की महिलाओं को दे दिया जो अब रेडी टू ईट से लेकर राशन की दुकान से राशन बांटने का काम कर रही है। यह सब कार्य तो स्वसहायता समूह की महिलाएं कर ही रही है अब वे रोड रोलर भी चलाएगी।वे ईमानदारी से राशन बांटेगी, कोई गड़बड़ नहीं होने देंगी। राशन के मामले में हम बहुत कड़क हैं। बाकी कोई गड़बड़ कर दे तो उसे तुरंत जेल भिजवाओ। मुख्यमंत्री ने किरनापुर और परसवाड़ा में पीजी कालेज शुरू करने की घोषणा की। इसके अलावा हट्टा में भी नया महाविद्यालय खोला जाएगा। मध्यप्रदेश पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन मौजूद रहे। उन्होंने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। 55 गांवों के किसानों ने यहां मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया। उल्लेखनीय है कि 55 गांवों में पाइप लाइन के जरिये पानी पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री 46 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।हालांकि इस समय बिजली की समस्या पूरे प्रदेश में बनी हुई है जिस पर मुख्यमंत्री ने कुछ नही कहा,जिससे जनता खासकर किसानों में थोड़ी निराशा भी हुई।भीषण गर्मी के चलते जनता हलाकान है उसपर कभी भी बिजली की कटौती हो जाती है जो समझ के परे है।मुख्यमंत्री मंच तक जाने के लिए कुछ दूरी पैदल ही तय किया।जिससे उस मार्ग को सभी के लिए बंद कर दिया गया था,जिससे जनता में नाराजगी भी देखी गयी।बहरहाल मुख्यमंत्री ने स्वसहायता समूह की महिलाओं की जमकर तारीफ किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad