Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 29, 2022

पुलिस ने किया गुम हुये अठारह लाख रुपये का मोबाइल रिकवर


पुलिस ने किया गुम हुये अठारह लाख रुपये का मोबाइल रिकवर

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जांजगीर चांपा - पुलिस अधीक्षक महोदय विजय अग्रवाल द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर में आम नागरिकों के गुम हुये लगभग अठारह लाख रुपये कीमती विभिन्न कंपनियों के 104 एंड्रॉयड मोबाइल फोन का रिकवर किया गया। मोबाइल पाकर आम लोगो के चेहरे में  चमक देखने को मिली। बताते चलें जिले के आम नागरिकों द्वारा अपनी एंड्रॉयड फोन गुम होने की सूचना थानों में दिया गया था , जिसे सायबर सेल भेजकर खोजबीन किया जा रहा था। सायबर सेल द्वारा जिले में गुम हुये मोबाइल की सूचना को सभी थाना/चौकी से एकत्र कर बरामद करने का अभियान चलाया गया। आम नागरिकों के मोबाइल गुम की सूचना पर सायबर सेल द्वारा कुल 104 एंड्रॉयड मोबाइल सेट बरामद किया गया। इस अभियान के तहत जिले के अलावा रायपुर , राजनांदगांव ,  दुर्ग - भिलाई , बेमेतरा तथा अन्य स्थानों से सायबर सेल द्वारा 104 गुम एंड्रॉयड मोबाइल सेट बरामद किया गया , जिसकी कीमत करीबन अठारह लाख रुपये है। उक्त कार्यवाही  में सायबर सेल जांजगीर चाम्पा के अधिकारी/ कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आम नागरिकों को अपने मोबाइल फ़ोन मिलने की कोई उम्मीद नही थी लेकिन सायबर सेल की तकनीकी सहायता से बरामद कर वापस करने से सभी ने जांजगीर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किये है। मोबाइल फोन रिकवर करने के साथ ही जांजगीर चांपा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपने मोबाइल को सम्हाल कर रखें। ज्यादातर मोबाइल हाट बाजार , मेला , मंड़ई में गुम होते है ऐसे जगहों पर अपने मोबाइल का उपयोग ध्यान से करे। यदि गुम या चोरी होती है तो तत्काल दस्तावेज के साथ थाना जाकर सूचना देवे। साथ ही  यदि किसी व्यक्ति को रास्ते मे कोई मोबाइल गिरा हुआ मिले तो उसे तत्काल नजदीकी थाने में जमा करे और अच्छे नागरिक होने का परिचय दे। किसी भी दुकानदार द्वारा बिना बिल दिये जिसमे आईएमईआई ना लिखा हो ऐसा मोबाइल उनसे कतई ना खरीदे। हो सकता है वो मोबाइल चोरी का हो या किसी अन्य घटना में उपयोग किया गया हो। इस तरह के कृत्य में शामिल होना पाये जाने से कड़ी कार्यवाही किया जाता है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad