Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 29, 2022

वरिष्ठ पत्रकार अमित गौतम राज्यपाल के हाथों सम्मानितपत्रकारिता एवं समाजसेवा के लिए "साधना प्लस शिखर सम्मान 2022" से नवाज़े गए


वरिष्ठ पत्रकार अमित गौतम राज्यपाल के हाथों सम्मानितपत्रकारिता एवं समाजसेवा के लिए "साधना प्लस शिखर सम्मान 2022" से नवाज़े गए

महेंद्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर- रायपुर अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल साधना प्लस द्वारा "साधना प्लस शिखर सम्मान 2022" का भव्य आयोजन रायपुर राजधानी स्थित पांच सितारा सायाजी होटल में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ राज्य कि महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके जी, विशिष्ट अतिथि के तौर पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक जी, प्रदेश प्रमुख यूनीसेफ जॉब जकारिया जी,त्रिलोक चंद बरडिया निर्देशक अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स रायपुर, आनंद मिश्रा अखिल भारतीय संगठन मंत्री राष्ट्रीय युवा शक्ति, विकास पुरोहित एडिटर इन चीफ़ साधना प्लस न्यूज़ चैनल,जमील खान स्टेट हेड छत्तीसगढ़ श्रीमती तिलका साहू स्टेट एड क्वार्डिनेटर मौजूद थे ।

      कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार अमित गौतम को "साधना प्लस शिखर सम्मान 2022" देकर राज्यपाल के हाथों सम्मानित किया गया । अमित गौतम को यह सम्मान पत्रकार हितों के लिए लगातार विगत 15 वर्षों से कार्य करने के लिए वही समाजसेवा में भी उल्लेखनीय कार्य करने के लिए दिया गया । अमित गौतम ने कोरोनाकाल में भी पत्रकारों एवं समाज के लोगों के लिए विषम परिस्थितियों में भी उल्लेखनीय कार्य किया जिसकी वजह से राज्यपाल के हाथों उन्हें "साधना प्लस शिखर सम्मान 2022" से सम्मानित किया गया ।

 पूर्व में भी अमित गौतम को पत्रकारिता के लिए 4 बार मुख्यमंत्री सम्मान सहित अब तक एक सैकड़े से भी अधिक मंचो पर सम्मानित किया जा चुका है । 

अमित गौतम छत्तीसगढ़ शासन से अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार है एवं इंडियन ट्रेड यूनियन एक्ट के तहत पंजीकृत यूनियन छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष पर्यावरण एवं संरक्षण मंच छत्तीसगढ़,प्रदेश महामंत्री ब्राह्मण उत्थान सभा छत्तीसगढ़ जैसे पदों पर भी कार्य कर रहे हैं। 

उनकी इस उपलब्धि पर सभी परिजनों एवं मित्रों ने उन्हें बधाई प्रेषित की ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad