नगर पालिका सिवनी में सीएमहेल्पलाईन शिकायतों पर हुई सुनवाई
सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी।। कलेक्टर एवं प्रशासक महोदय डाॅक्टर राहुल हरिदास फटिंग जी द्वारा जिले के समस्त विभागों को 100 दिवस से अधिक समय से लंबित सीएम हेल्पलाईन 181 शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए कार्यालयों में शिविरों का आयोजन कर शिकायतों पर व्यक्तिगत सुनवाई करने के निर्देश विभाग प्रमुखों को दिये गये थे। निर्देशों के परिपालन में आज दिनांक 28 मई 2022 दिन शनिवार को नगर पालिका कार्यालय में सीएम हेल्पलाईन शिविर का आयोजन किया गया
जिसमें शिविर के पूर्व शिकायतकर्ताओं को शिविर की सूचना दी गई मुख्य नगर पालिका अधिकारी नवनीत पांडे द्वारा शिविर के माध्यम से सीएम हेल्पलाईन शिकायतों पर सुनवाई की गई।
नगरपालिका सिवनी में 100 दिवस से लंबित कुल 22 शिकायतें लंबित थी जिनमें से 05 शिकायतों को संतुष्टिपूर्ण बंद कराया गया एवं वर्तमान में 17 शिकायतें लंबित है जिनमें भी सुनवाई की गई जिनमें कार्यवाही जारी है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.