भगवान परशुराम अवतरण दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)
बालाघाट।दो वर्ष कोविड के चलते पूरे देश मे त्यौहार एवं अन्य कार्यक्रमों पर ब्रेक लगा दिया गया था लेकिन इस बार सभी त्यौहार व उत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।जिसमें भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी का अवतरण दिवस उकवा बैहर बिरसा मंडई लांजी किरनापुर कटंगी वारासिवनी आदि स्थानों पर भगवान परशुराम जी के छायाचित्र पर माल्यापर्ण कर पूजा अर्चना किया गया तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। इसी अवसर पर भगवान परशुराम जी का अवतरण दिवस पर उकवा ब्राह्मण समाज द्वारा वार्ड क्रमांक सात पूजा अर्चना के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजनों ने बताया कि अक्षय तृतीया को अवतरण होने के कारण श्री परशुराम जी का अवतरण दिवस इसी दिन मनाया जाता है।ब्राह्मण कुल में जन्म लेने वाले श्री परशुराम जी के गुण क्षत्रियों जैसे थे, इसी वजह से दुष्टों का नाश करने के लिए भगवान परशुराम ने फरसा उठा लिया।इनके पिता जमदग्नि ऋषि एवम् माता रेणुका के पांच पुत्रो में चौथे पुत्र श्री परशुराम जी थे जो भगवान शंकर के अवतार माने जाते हैं।साथ ही ब्रह्म समाज के हित मे कार्य करने व आने वाले वर्ष में और धूमधाम से अवतरण दिवस को मनाने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के निसार पांडे, बाबू पांडे,पंडित रामजी महाराज,अन्ना प्रसाद पांडे, सूनिल त्रिपाठी,कुणाल तिवारी, श्रीमती हर्षा रावल, श्रीमती सरला तिवारी, श्रीमती सरिता पांडे, श्रीमती किरण ठाकर, कश्यप ठाकर, श्रीमती सुदीक्षा दुबे, भाव्या दुबे,आदित्य,यश,सोनू,
एवम् सभी भक्त गन उपस्तिथि थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.