हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड मलाजखंड में पत्थर गिरने से एक मजदूर की मौत
(मामराज शरणागत)
बिरसा/बालाघाट।एक बार फिर हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड मलाणजखंड के अंतर्गत माइंस हीरो के नाम से दूसरा टेंडर चला रही कंपनी जो कि डीसीएस के नाम से डिफाल्टर हो चुकी इस मैनेजमेंट की बड़ी लापरवाही आई सामने l 2 दिन पूर्व हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में खान सुरक्षा महानिदेशालय पश्चिम अंचल नागपुर द्वारा मलाजखंड के प्रगति मैदान में धूमधाम से कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाया गया कि कार्यों के दौरान किसी भी तरह से खान मलाजखंड के अंतर्गत सभी कंपनियों के कर्मचारी मजदूर कामगार लोगों को सुरक्षा की प्राथमिकता और उनकी जान-माल को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की लिए बात करने वाली कंपनी की हकीकत सामने आ चुकी है और 2 दिन बाद ही बड़ा हादसा हो चुका जिसमें एक बार फिर अपनी जान को खतरे में डालकर अपनी सेवा देने वाले मजदूर कामगार की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से भिलाई के अस्पताल में अपनी जिंदगी की सांसे गिन रहे हैं बता दें कि 28 अप्रैल की रात्रि 12:00 बज के 20 मिनट में कामगार मजदूर रमेश पटेल उम्र 42 वर्ष सोनपुरी उकवा , अनिल निवासी डूंगरिया, एवं सुदेश छिंदीटोला कार्य कर रहे थे तभी कार्यस्थल में रूफहॉल हुआ और उसके 10 मीटर के दायरे में बूमर ड्रिलिंग मशीन का कार्य चल रहा था उसी के वाइब्रेशन से रूफ होल हो जाने से अंडर ग्राउंड 296 लेवल में ड्रिलिंग मशीन भी चल रहा था उसी के वाइब्रेशन से गिरने से कामगार मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई अगर यह मशीन नहीं चल रहा होता तो शायद मलबा नहीं गिरता और किसी के घर का दिया नहीं बुझता लेकिन बड़ा सवाल यह है कि हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड मलाजखंड के अंतर्गत माइंस हीरो के नाम पर दूसरा टेंडर चला रही कंपनी जो कि डीसीएस के नाम से डिफाल्टर हो चुकी है जिसे किसकी अनुमति से ठेका कार्य दे रखा है जिसे मजदूर और कामगार लोगों की जान की परवाह भी नहीं है और बड़े धूमधाम से नाम बदलकर कंपनी का लोगों की जान दी जा रही है और मुआवजा देकर मामले को रफा-दफा कर दिया जा रहा है जो कि ऐसा नहीं होना चाहिए अंततोगत्वा मजदूरों की जान सर्वोच्च प्राथमिकता में होनी चाहिए लेकिन यहां सब मिलीभगत से यह सब नहीं हो पा रहा है सूत्रों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के अंतर्गत कार्यरत अधिकारी ने भी किसी माइंस हीरो कंपनी के अधिकारियों को भी चेतावनी दिया था और सुरक्षा व्यवस्था एवं जान माल की लापरवाही करने पर सख्त कार्यवाही की हिदायत दी थी लेकिन भला इन गैर जिम्मेदार अधिकारियों ने इनकी नहीं मानी और इतना बड़ा हादसा कर बैठे लेकिन इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा यह बड़ा सवाल है क्योंकि यहां तो हादसा होने पर सभी छोटे बड़े जिम्मेदार लोग अपनी राजनीति सकते हैं और मजदूरों की जान-माल और सुरक्षा को समझौता कराने को लेकर अपना हित साथ रहते हैं लेकिन सच्चाई यही है कि पास में ही ड्रिलिंग मशीन चलने से उसके वाइब्रेशन से मलबा गिरा और एक कामगार मजदूर की मौत हो गई यदि यह मशीन नहीं चल रहा होता तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती इसके साथ ही जो अंडर ग्राउंड में बेसिक रूफ होता है वह बहुत ही क्रिटिकल होता है और बेसिक का फेस कमजोर रहता है और इकट्ठे इसके लिए के लिए पूरी बेसिक गिर जाने से यह हादसा हो गई जिसे किसकी लापरवाही माना जाए और किसी की मौत की जिम्मेदारी इसी कंपनी के और पदाधिकारियों को माना जाना चाहिए लेकिन यहां कुछ चंद रुपए देखकर इनका मुंह चुप कर दिया जाता है जो कि किसी भी तरह से मानव अधिकार और जीवन के अधिकार का उल्लंघन है लेकिन कुछ भ्रष्ट जिम्मेदार लोग इस सारी घटना को ढकने की कोशिश करने में लगे हैं और बड़ी सफाई देते फिर रहे हैं कि मजदूर की मौत का कारण उसे चक्कर आ जाना बताया जा रहा है जो कि समझ से परे और झूठ भी है खैर जो भी हो क्षेत्र के मजदूर कामगार लोगों को अपनी एकता को और अपनी जान माल को सुरक्षा देने के लिए अपने हक के लिए लड़ना ही पड़ेगा और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड मलाणजखंड प्रबंधन को भी ऐसी कंपनियों को ब्लैक लिस्ट करके जिम्मेदार ठहराना पड़ेगा और किसी की जानमाल को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे डिफॉल्टर कंपनियों के ऊपर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराना होगा नहीं तो ऐसे यहां पर भोले भाले लोगों की जान जाती रहेगी और किसी का कुछ नहीं होने वाला क्योंकि यहां जो बोलता है उसके खिलाफ ही झूठी f.i.r. और उसके ऊपर साजिश षड्यंत्र करना शुरू हो जाता है यह सभी क्षेत्र के लोग जानते हैं इसके अलावा सूत्र यह भी बताते हैं कि अंडर ग्राउंड में काफी विषम परिस्थिति और खतरनाक स्थिति में मजदूर लोगों से काम कराया जाता है अंदर भीषण गर्मी रहती है और अंदर पानी वेंटीलेशन पंखा आदि की व्यवस्था भी नहीं है इसके अलावा उन्हें अंडरग्राउंड का वेतन जो कि ₹854 देने का है वह भी नहीं दिया जाता बल्कि उनके भी हक को भ्रष्ट लोगों के द्वारा निगल लिया जाता है खैर इस सभी घटना से क्षेत्र में के लोगों में भारी आक्रोश है इसे मैनेजमेंट को भी समझना पड़ेगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.