Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 4, 2022

हट्टा के छात्र-छात्राओं के बोर्ड परीक्षा में सफल होने पर आयुष मंत्री ने दी बधाई


हट्टा के छात्र-छात्राओं के बोर्ड परीक्षा में सफल होने पर आयुष मंत्री ने दी बधाई


(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)


 बालाघाट।मध्यप्रदेश शासन के आयुष राज्यमंत्री एवं परसवाडा क्षेत्र के विधायक श्री रामकिशोर “नानो” कावरे ने परसवाडा क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम हट्टा के अंग्रेजी माध्यम के छात्र-छात्राओं का कक्षा 10 वी एवं 12 वी की बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने एवं दोनो कक्षाओं के सभी छात्र छात्राओं के प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर बधाई दी है। विद्यालय में कक्षा 10वी मे 21 बच्चे परीक्षा में शामिल हुये थे जिसमे 5 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 6 बच्चो ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये तथा शेष 10 बच्चो ने 60 से 80 प्रतिशत के बीच अंक अर्जित कर विद्यालय अपने माता पिता तथा क्षेत्र को गौरान्वित किया है। 

 कक्षा 10वी से कु. सॉची भालाधरे 95.4 प्रतिशत कु. विभुति गुप्ता 922 प्रतिशत, सोनम पटले 91.6 प्रतिशत तथा स्वाति गौतम एवं खुशी नागरीकर ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किये । इसी प्रकार श्रेया बोपचे 87.8 प्रतिशत श्रुति गौतम 85.8 प्रतिशत राणा 83.4 प्रतिशत रागिनी केकते 83 प्रतिशत पुनम सहारे 82 प्रतिशत एवं लक्ष्य ठाकुर ने 814 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। कक्षा 12वी गणित समुह से विनायक जोशी 88.2 प्रतिशत अनिकेत माहुले 784 प्रतिशत तथा टीना नगपुरे ने 75 प्रतिशत कु. स्वाति अंक अर्जित किया तथा शेष छात्र-छात्राये भी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुये । उक्त सभी छात्र-छात्राओ ने कोरोनाकाल के दौरान विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत एवं लगन से जो सफलता अर्जित की है निश्चित रूप से बधाई के पात्र है।

 मंत्री श्री कावरे ने बच्चों के साथ साथ विद्यालय के प्राचार्य श्री ए.के. कसार एवं विद्यालय के समस्त शिक्षको को बधाई देते हुये बच्चो के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा बच्चो के माता पिता को कोरोनाकाल के दौरान बच्चो का ध्यान रखते हुये सही मार्गदर्शन देने हेतु धन्यवाद प्रेषित किया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad