भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के जिलाध्यक्ष अपने जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के पदाधिकारियों के साथ वन मंडल अधिकारी दिनेश पटेल जी को ज्ञापन देने मढ़ना पहुचे।
सूरज यादव की खास रिर्पोट
CNI NEWS जीपीएम / भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के जिलाध्यक्ष अपने जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के पदाधिकारियों के साथ वन मंडल अधिकारी दिनेश पटेल जी को ज्ञापन देने मढ़ना पहुचे।
मामला बीट गार्ड सतेंद्र शर्मा के द्वारा महिला जिलाध्यक्ष इंटक ममता पुरी जी के साथ अभद्र व्यवहार को लेकर था, ग्राम पंचायत धरहर मे जिलाध्यक्ष ममता पुरी के द्वारा वन विभाग मे चल रहे कार्य का निरिक्षण करने पहुंची थी जिस पर बीट गार्ड सतेंद्र शर्मा से हाजरी की जानकारी मागने पर बीट गार्ड के द्वारा जानकारी देने से इंकार कर दिया गया था
साथ ही जिलाध्यक्ष ममता पुरी जी से गैर जिम्मेदाराना तरीके से बात कर अपमानित किया गया था जिसके बाद राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के पदाधिकारियों के द्वारा आज d f o श्री दिनेश पटेल जी को शर्मा बीट गार्ड के खिलाफ सख्त कारवाई करने का ज्ञापन दिया गया है जिसपे d f o के द्वारा आशवासन दिया गया है की उसे वहां से हटा दिया जाएगा साथ ही इस गलती के लिए d f o के द्वारा शर्मा बीट गार्ड को फोन लगा कर जिलाध्यक्ष ममता पूरी से माफ़ी मांगने बोला गया है ।जिसपे अध्यक्ष इदरीश अन्सारी जी d f o श्री दिनेश पटेल जी से साफ शब्दो में ये बोला गया है की एक हप्ते मे शर्मा बीट गार्ड के ऊपर अगर कारवाई नहीं की जाती है और जिलाध्यक्ष ममता पूरी जी से आज शाम तक माफ़ी नहीं मांगी गई तो संगठन के द्वारा वन विभाग मे धरना दिया जाएगा साथ ही आने वाले दिनों मे माननीय मुख्यमंत्री जी से शिकायत की जायेगी आज इस ज्ञापन देने मे मुख्यरूप से जिलाध्यक्ष इदरीश अन्सारी महिला जिलाध्यक्ष ममता पूरी इंटक जिला मिडिया प्रभारी अमित सोनी ब्लॉक अध्यक्ष गौरेला राजेश यादव ब्लॉक उपाध्यक्ष लक्छ्मण गुप्ता जिला महामंत्री आबिद भाई जिला महामंत्री ओमकार पांडेय जी धरहर पंचायत अध्यक्ष बलराम जी साथ जिले के पदाधिकारि मौजूद रहे ।
धन्यवाद।
जिलाध्यक्ष इदरीश अन्सारी इटंक
महिला जिलाध्यक्ष ममता पूरी इंटक
जिला मिडिया प्रभारी अमित सोनी इंटक
सूरज यादव
CENTRAL NEWS INDIA CHANNEL
ब्यूरो/संवाददाता
जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही छ.ग.




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.