छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचल में स्थित एक आदिवासी बाहुल्य ग्राम बढ़ईपाली में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़ईपाली में ग्रीष्मकालीन नि: शुल्क स्पोकन इंग्लिश क्लास प्रारंभ किया गया |
इस स्पेशल क्लास का शुभारंभ आदरणीय श्री द्वारिकाधीश यादव जी संसदीय सचिव एवं विधायक खल्लारी के कर कमलों से किया गया | श्री द्वारिकाधीश यादव जी ने विद्यार्थियों को ग्रीष्मकालीन समर कैंप में अच्छे तरीके से अंग्रेजी सीखने की सलाह दी एवं विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालें |
स्पोकन इंग्लिश क्लास में अंग्रेजी के विषय विशेषज्ञ दिनेश कुमार साहू व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़ाईपाली के द्वारा संचालित किया जाएगा | उद्घाटन के अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री कल्याण सिंह बरिहा रिटायर्ड कमिश्नर , श्री करण सिंह दीवान जनपद सदस्य , एवं अध्यक्ष पिथौरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी श्री भोजराज भाई प्राचार्य , श्रीमती सुलोचना बरिहा, सरपंच ग्राम पंचायत बढ़ाईपाली , श्री थानु राम साहू सेवानिवृत्त शिक्षक , श्री लेखराम दीवान जनपद सदस्य , श्री प्रदीप साहू उपसरपंच एवं समस्त व्याख्याता गण श्री रत्थू लाल साहू, श्री शत्रुघ्न सिंह निषाद , श्री कुलदीप कुमार साहू , श्री प्रेम लाल चौधरी , श्री धनीराम ठाकुर श्रीमती केसरी ठाकुर लीलिमा साहू उपस्थित थे | उपस्थित समस्त अतिथियों ने शिक्षा के महत्व को बताते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं इस भीषण गर्मी में भी इस प्रकार के विद्यार्थियों के भविष्य हेतु समर कैंप की सराहना की |


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.