सी हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा कर कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
सिवनी /सीएम हेल्पलाईन में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्व निराकरण को लेकर कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फर्टिंग द्वारा शुक्रवार 13 मई को ऑनलाईन वीसी तथा बैठक के माध्यम से लंबित शिकायतों कि विभाग वार समीक्षा की गई। उन्होंने विगत दिवस विभागवार दिया गए लक्ष्य के विरुद्ध बंद कराई गई शिकायतों की समीक्षा कर अधिकारियों को नवीन लक्ष्य आवंटित किए। उन्होंनें अधिक शिकायतों वाले पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, तथा ऊर्जा विभाग, के अधिकारियों को खण्डवार शिविर आयोजित कर शिकायतकर्ता की समस्या को सुनते हुए नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने 100 एवं 300 दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण किए जाने को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.