Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, May 18, 2022

छत में सो रहे पति-पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या, महिला का सिर काटकर ले गए, पेड़ में लटकाया सर।

 छत में सो रहे पति-पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या, महिला का सिर काटकर ले गए, पेड़ में लटकाया सर


सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट May 17, 2022 

सिवनी। पड़ोसी जिले मंडला के मोहगांव थाना अंतर्गत ग्राम पातादेई में जादू टोना के शक पर पति पत्नी सहित उनकी नातिन की निर्दयता से हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गांव के ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने घर की छत में सो रहे पति पत्नी और उसकी नातिन की धारदार हथियार से गला काटकर सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।


जानकारी लगते ही मोहगांव पुलिस मौके पर पहुंची।आरोपित महिला का सिर काट कर अपने साथ ले गए और एक किलोमीटर दूर पेड़ में लटका दिया। मृतकों में नर्मद सिंह पिता मान सिंह वरकड़े उम्र 62 वर्ष,सुकरती बाई पति नर्मद सिंह वरकड़े उम्र 57,कुमारी महिमा पिता सुंदर लाल बरकड़े उम्र 12 वर्ष शामिल है।ये सभी मृतक ग्राम पातादेई के निवासी है, जिसमें सुकरती बाई का सर आरोपियों ने धड़ से अलग कर दिया है और साथ ले गए थे।


जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इस घटना को लेकर परिजनों सहित ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। थाना प्रभारी शिव मरकाम ने बताया कि जादू टोना के सेट पर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है औरतों को गिरफ्तार कर लिया गया है।बताया गया कि आरोपित गांव के ही है और रिश्तेदार भी लगते है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad