लंबित अपराधों व शिकायतों को लेकर समीक्षा की गई तथा इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव ने आज थाना पाटन और थाना उतई थाना का भ्रमण कर थाना परिसर का अवलोकन किया थाना में सभी थाना स्टाफ से चर्चा किये व विवेचकों द्वारा की जा रही जांच व विवेचना की समीक्षा किये
थाना भ्रमण के दौरान थाना परिसर व थाना भवन का अवलोकन कर थाने के रखरखाव में सुधार हेतु निर्देशित किये उनके द्वारा थाने में संधारित किए गए रजिस्टरो का भी अवलोकन किया गया तथा लंबित अपराधों व शिकायतों को लेकर समीक्षा की गई तथा इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
थाना क्षेत्र में अपराधियो के विरुद्ध कड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही करने निर्देश दिए थाना स्टाफ को दिशा निर्देश दिया उन्होंने थानो में पदस्थ कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी गुजारिश सुनकर उनका भी निराकरण किया l
भ्रमण के दौरान अनन्त कुमार साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रमीण देवांश सिंह राठौड़ एसडीओपी पाटन भी साथ थे l

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.