Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 2, 2022

अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले पुलिस के गिरफ्त में ।



डोंगरगांव


अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले पुलिस के गिरफ्त में  ।


 

आरोपी से 40 पौवा देशी मदिरा शराब कीमती 3200/- जप्त किया गया।


थाना डोंगरगांव पुलिस -  श्रीमान पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री संतोष सिंह के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर श्री पुपलेश कुमार एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अं0चौकी श्री अर्जुन कुर्रे, के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी प्रशिक्षु भा0पु0से0 मयंक गुर्जर, निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व मे अवैध शराब / नशीले पदार्थ पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे निजात अभियान के तहत नशीले पदार्थो की बिक्री करने वाले लोगो को पकड़ने हेतु मुखबीर मामुर कर नजर रखी जा रही थी इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिला की कोकपुर निवासी ओंप्रकाश साहू कोकपुर पंचायत के पास अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है  कि सूचना पर पुलिस टीम डोंगरगांव रवाना हुआ रवाना टीम द्वारा हमराह स्टाफ एवं गवाहन के मुखबीर के बताये स्थान पर पहुचकर घेराबंदी किया गया । घेराबंदी दौरान आरोपी ओंप्रकाश साहू पिता स्व0 धनराज साहू,उम्र- 40 साल निवासी- वार्ड न0- 4 ग्राम कोकपुर,थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगावं,छ0ग0 को पकड़ा गया जिसे चेक करने पर उसके कब्जे से 40 पौवा देशी प्लेन मदिरा शराब कुल मात्रा 7.200  बल्क लीटर,कीमती 3200/- रूपये  जप्त किया गया । आरोपी के पास वैध दस्तावेज नही होने एंव आरोपी का कृत्य धारा 34(2)आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अप0क्र0 191/2022 कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया । सम्पूर्ण कार्यवाही मे प्र0आर0 राणा प्रसन्न थाना डोंगरगांव का विशेष सहयोग रहा है । थाना प्रभारी भा0पु0से0 मयंक गुर्जर के नेतृत्व में कार्यवाही जारी रहेगी 



सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad