Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 2, 2022

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल,पति की मौत,पत्नी की हालत गंभीर



(शिवशंकर पाण्डेय जिला ब्यूरो)

बालाघाट। तेज गति से जा रहा चावल से भरे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति घायल हो गया जहां पति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी और पत्नी को गंभीर हालत में नागपुर रेफर किया गया जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।प्राप्त जानकारी अनुसार वारासिवनी से बालाघाट मुख्य मार्ग पर ग्राम वारा रेलवे क्रासिंग पर सोमवार की दोपहर दो बजे के करीब चावल से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल पर जा रहे दंपती को टक्कर मार दिया। जिससे पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी को मेडिकल कालेज नागपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार वारासिवनी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम बासी के रहने वाले रितेश पिता ढालचंद बिसेन 30 वर्ष बालाघाट के वार्ड नंबर एक शंकर नगर में रहते हैं। सोमवार की दोपहर वह अपनी पत्नी जागृति बिसेन 28 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल से बालाघाट जा रहे थे। इस बीच ट्रक क्रमांक बी जे 28 जी ए 0092 का चालक मेंड़की निवासी नवीन पिता चैनलाल राहंगडाले 30 वर्ष ग्राम रामपायली के पटेल राइस मिल से चावल भर कर वारासिवनी के ग्राम वारा स्थित पलास वेयर हाउस जा रहा था। जब वह ग्राम वारा की रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचा, तभी अचानक मोटरसाइकिल सवार उसके सामने आ गया और उसके ट्रक से टकरा गया। वहीं ट्रक का प्रेशर पाइप फटने से वह अनियंत्रित होकर रेलवे के एंगल से टकरा गया।

इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार पति पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वहां आने-जाने वालों के कारण भारी जाम लग गया। पुलिस को घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और घायल दंपति को एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय पहुँचाया जहां इलाज के दौरान रितेश बिसेन की मृत्यु हो गयी और पत्नी जागृति बिसेन को गंभीर अवस्था मे नागपुर रेफर किया गया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वारासिवनी की ओर से आ रहे ट्रक की गति बेहद तेज थी, जिसके कारण ट्रक का ब्रेक नहीं लगा और रेलवे क्रासिंग के पास लगे लोहे के एंगल को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे लोहे का एंगल टूट गया। इस मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

वारासिवनी थाना प्रभारी ने बताया कि चावल से भरे ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इसमें एक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पत्नी को नागपुर रेफर किया गया है। ट्रक जब्त कर विवेचना की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad