आज अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा पिथौरा के द्वारा वन विभाग माता मंदिर के समीप शरबत का वितरण किया गया ।
वैशाख माह की एकादशी के इस पावन दिन पर जब भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से जब लोगों का जीना मुहाल हो गया है तो ऐसे में राहगीरों को ठंडा ठंडा शरबत ,आम पन्ना ,लीची जूस ,पाइनएप्पल जूस रसना आदि का वितरण अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के द्वारा किया गया जो बहुत ही पुण्य का काम है जिसका आम जनों द्वारा काफी सराहना की गई
नवरात्रि के अवसर पर भी महा अष्टमी के दिन अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के द्वारा फलों का वितरण किया गया था अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन हमेशा से इस तरह के पुण्य एवं जन हितेषी के कार्य करते आ रही है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन कि सचिव ने कहा कि जल ही जीवन है और जल वितरण से अच्छा कार्य कुछ हो ही नहीं सकता अध्यक्ष श्रीमती क्षमा गोयल ने बताया कि इस सत्र को धार्मिक आध्यात्मिक एवं जन सहयोग के रूप में मनाया जा रहा है इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती क्षमा गोयल सचिव श्रीमती खुशबू अग्रवाल कोषाध्यक्ष रानू अग्रवाल उपाध्यक्ष अंजू अग्रवाल निर्मला अग्रवाल आशा अग्रवाल प्रेमा अग्रवाल विनीता गोयल चेतना अग्रवाल अनु अग्रवाल कुमारी मुस्कान अग्रवाल उपस्थित थे



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.