संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद का फिर बढ़ा कद समन्वय समिति के बनाए गए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने दी बधाई
गुण्डरदेही । छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद को अखिल भारतीय आदिवासी कश्यप कहार निषाद भोई समन्वय समिति का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है इनकी नियुक्ति राजाराम कश्यप राष्ट्रीय संयोजक द्वारा नियुक्त किया गया है समिति का राष्ट्रीय सम्मेलन पिछले दिनों देहरादून उत्तराखंड में आयोजित हुआ था जिसमें कुंवर सिंह निषाद सपरिवार सम्मिलित हुए थे यह समिति भारत के 29 राज्यों व तीन केन्द्र शासित प्रदेशों में चल रहे 151 सामाजिक संगठनों में आपसी समन्वय हेतु गठित समिति है संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर चंद्रप्रभा सुधाकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद राजेश बाफना राजेंद्र निषाद सागर साहू जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बालोद आईटी सेल भोजराज साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुण्डरदेही संतु पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुन्दा कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी प्रेमा देवांगन पुनम साहू आदि ने बधाई दी है
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.