कार की ठोकर से साइकिल सवार डाक कर्मी घायल उत्तेजित भीड़ ने कंलगपुर मुख्य मार्ग में ब्रेकर बनाने कि मांग की
गुण्डरदेही - स्थानीय कलंगपुर बस स्टैंड के समीप पारधी पारा के पास मुख्य मार्ग में एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को ठोकर मार कार किनारे में जा रुका घटना बुधवार की शाम लगभग सात बजे की बताई जा रही है। जहां ग्राम कलंगपुर निवासी डाक कर्मचारी 32 वर्षीय उमाशंकर साहू पिता स्वर्गीय रविशंकर साहू ने गांव के आबादी पारा में एक आदिवासी परिवार के यहा शादी में टीकावन कार्यक्रम में शामिल होकर साइकिल से अपने घर वापस लौट रहे थे तभी मुख्य मार्ग में कार क्रमांक CG 07BL 3322 ने उसे जोरदार ठोकर मारते हुए कार वहीं किनारे में जा रुका घटना की जानकारी होते ही वहां पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और साइकिल सवार घायल को तुरंत निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुण्डरदेही पहुंचाया गया जहां घायल की इलाज जारी है इधर घटना के समय उत्तेजित भीड़ ने मुख्य मार्ग मे आवागमन को बाधित कर गति अवरोधक बनाने की मांग को लेकर हंगामा करने लगा मौके पर पहुंचे रनचिरई टीआई यामन कुमार देवांगन ने उत्तेजित भीड़ को समझाया और भीड़ को मुख्य मार्ग से हटा कर आवागमन सुचारू किया
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.