Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 13, 2022

खैरागढ़. ग्राम पंचायतो में जारी मनरेगा कार्यो गौठान के बेहतर संचालन व्यवस्था की समीक्षा करने जनपद पंचायत में बैठक लेने पहुंचे

 खैरागढ़. ग्राम पंचायतो में जारी मनरेगा कार्यो गौठान के बेहतर संचालन व्यवस्था की समीक्षा करने जनपद पंचायत में बैठक लेने पहुंचे


खैरागढ़-छुईखदान-गंडई ओएसडी डॉ. जगदीश सोनकर ने पंचायत सचिवों की बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में जारी विकास कार्यों की समीक्षा की। राजीव युवा मितान क्लब संबंधी खाता खोलने की प्रक्रिया और संख्या, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सामुदायिक सोख्ता गड्ढा और एसडब्ल्यूएम के प्रस्ताव, गोधन न्याय योजना, ओबीसी सर्वे प्रमाण पत्र, करारोपण एवं बजट संबंधी जानकारी तथा अन्य विभागीय कार्यों की समीक्षा की।


बैठक में ग्रामीणों को अधिकाधिक रोजगार उपलब्ध कराने की दृष्टि से निर्माण कार्यों में तेजी लाने निर्देश दिए। जिन पंचायतों में मनरेगा के कार्य शुरू नहीं हो पाए हैं अथवा कम कार्य जारी हैं। वहां निर्माण कार्यों में वृद्धि के साथ ही ग्रामीणों को ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके लिए प्रति जॉब कार्ड और मानव दिवस के अनुसार लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। डॉ. सोनकर ने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सामुदायिक सोख्ता गड्ढा और एसएलडब्ल्यूएम के प्रस्ताव में विलंब ना करने कहा। ओबीसी सर्वे के प्रमाण पत्रों की समीक्षा की गई।

12 पंचायत सचिव को नोटिस जारी की

जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत अकरजन, अमलीडीह कला, अछोली, बलदेवपुर, चिचोला, दपका, गुमानपुर, घंोघेडबरी, करेला, खपरीतेली, नवागांव कंवर, पचपेड़ी, पीपलाकछार, रूसे, सहसपुर, सलिहा, सोनपुरी और तुलसीपुर के ग्राम पंचायत सचिवों को महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत जारी विकास कार्यों में समुचित प्रदर्शन नहीं किए जाने के चलते कारण बताओ नोटिस जारी करने और निर्देश के बाद भी बगैर सूचना दिए बैठक में अनुपस्थित रहने वाले ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। लापरवाही बरतने वाले पंचायत सचिवों कोचेतावनी देते आगामी बैठकों में समय पर पूरी जानकारी के साथ उपस्थित रहने तथा मैदानी स्तर पर सक्रिय होकर कार्य करने निर्देश जारी किए गए।


विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्राम पंचायत सचिवों को शासकीय योजनाओ को सुचारू रूप से संचालित करने मैदानी स्तर पर सक्रिय होकर कार्य करने निर्देश दिए। ओएसडी डॉ. सोनकर ने कार्य के प्रति अनियमितता एवं लापरवाही बरतने वाले ग्राम पंचायत सचिवों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी तनुजा मांझी को ऐसे ग्राम पंचायत सचिवों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए नस्ती प्रस्तुत करने निर्देश दिए। गौठान निर्माण की समीक्षा करते हुए ओएसडी ने कहा कि गौठानों के निर्माण में तेजी लाई जाए, पशुधन सुरक्षित रहें, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। गायों के लिए पानी आदि की समुचित व्यवस्था के साथ साथ गौठानों में फूल उत्पादन, मशरूम उत्पादन आदि कम से कम 3 प्रकार के रोजगारमूलक कार्य तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए गए। नवनिर्मित गौठानों में गायों को लाने तथा गौठानो में गाय रहे, इसके लिए जरूरी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। गौठानों से उत्पादित सामग्री को स्थित सी-मार्ट भेजकर उनके विक्रय की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया, हितग्राहियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सके।


*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad