खैरागढ़. सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण करनें पहुंचे खैरागढ़ जिले के ओएसडी डॉ. जगदीश सोनकर ने बुधवार रात को स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचकर वहां व्याप्त सुविधाओं की जानकारी ली।
मरीजों से वार्डो में जाकर उनका हाल चाल पूछा। इलाज सहित मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली। इस दौरान सिविल अस्पताल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करानें और अन्य जानकारी भी ली। ओएसडी डॉ. सोनकर के साथ नगरपालिका अधिकारी सुरज सिदार, तहसीलदार प्रीतम साहू, नायब तहसीलदार मनीषा देवांगन सहित अधिकारी मौजूद रहे।
मरीजों के लिए पर्याप्त व्यवस्था बनानें निर्देश
सिविल अस्पताल पहुंचे ओएसडी डॉ. जगदीश सोनकर ने सिविल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। चिकित्सकों के द्वारा इलाज की व्यवस्था दवाई व्यवस्था संबंधी जानकारी ली। प्रसुती कक्ष का निरीक्षण वहां अतिरिक्त व्यवस्था बनानें निर्देश दिए। सबसे बड़ी शिकायत यहां इलाज के लिए भर्ती मरीजों के रात में नही रूकनें की आई। इस पर भी ओएसडी डॉ. सोनकर ने चिकित्सकों को मरीजों की स्थिति के आधार पर ही इलाज के लिए भर्ती करने और रात में बेहतर व्यवस्था बनाकर मरीजों का पूरा ध्यान रखनें निर्देश दिए। सिविल अस्पताल में शौचालय सहित सफाई व्यवस्था को मजबूत करनें नगरपालिका सीएमओं सुरज सिदार को टीम बनाकर अस्पताल भेजने और सफाई नियमित करानें कहा।
ओएसडी डॉ. सोनकर ने इस दौरान सिविल अस्पताल में जांच केन्द्र लैब का निरीक्षण करते वहां कम जांच पर नाराजगी जतातें जांच की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। हर विभाग की जानकारी मरीजो को मिलने के लिए सूचना फलक लगाने कहा ताकि मरीजों को इ धर ऊधर भटकने कीजरूरत न पड़े। डॉ. सोनकर ने इस दौरान दुर्घटना ग्रस्त मरीज से मुलाकात कर उनका हाल जाना। इलाज की व्यवस्था दवाई की जानकारी ली। मरीज ने बेहतर व्यवस्था की जानकारी दी। ओएसडी डॉ. सोनकर ने इस दौरान सिविल अस्पताल में मौजूद वाहनों, महतारी एक्सप्रेस, एंबुलेस, शव वाहन सहित अन्य वाहनों की जानकारी ली और खराबी पर सुधार कराने कहा। चिकित्सकों को मरीजों के लिए जेनेरिक दवाईयां अधिक से अधिक लिखने, और मरीजों को सिविल अस्पताल में बने दवाई दुकान सहित धनवंतरी मेडिकल से ही सस्ती दवाई लेने प्रोत्साहित करने कहा।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.