कुशाभाऊ ठाकरे शताब्दी वर्ष की स्मृति में भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर पर कार्य विस्तार का लगातार क्रियान्वयन करते हुए
लाल बहादुर नगर मण्डल के शक्तिकेन्द्र मंडियान के पांचों बुथ अध्यक्ष व पाधिकारियो के बीच पहुँच कर गांव के सम्पूर्ण जानकारी फार्म भरने की शुरुआत की गई, पूर्व में बने बूथ स्तर की भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं की समीक्षा की गई। जिसमें त्रुटि सुधार के साथ समस्त भौगोलिक स्तिथि की जानकारी भरी जा रही है,
साइबर क्रियान्वयन हेतु सम्पूर्ण जानकारी दी गई। भारतीय जनता पार्टी की इस बेजोड़ और जनता के बीच की कड़ी बनाने की इस कार्य को पूरी ईमानदारी से करने के लिए शक्तिकेन्द्र प्रभारी कृषि सभापति ललिता चन्द्रवंशी व सहप्रभारी भाजयुमो लाल बहादुर नगर कोषाध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने केंद्र सरकार की योजनाओं को व्यक्तिगत रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं व गणमान्य नागरिकों को विस्तार पूर्वक जानकारी दिए। प्रमुख रूप से सभी बूथ मंडियान, मुंगलानी, झिंझारी, कोटनापानी, खुबाटोला के बुध अध्यक्ष, सचिव सहित भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.