खैरागढ़. तहसील कोटवार संघ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर नवनिर्वाचित विधायक यशोदा वर्मा का सम्मान किया।
सम्मान समारोह में कोटवार संघ ने यशोदा वर्मा संघ की प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन सौंप शासन स्तर पर कार्रवाई कराने की मांग भी की। विधायक यशोदा वर्मा ने इस दौरान कोटवार संघ के सदस्यों की मेहनत को सलाम करते कहा कि पिछले कई दशकों से कोटवार शासन प्रशासन की योजनाओं, और जनता और सरकार के बीच सेतू संवाद का कार्य बेहतर ढंग से पूरा करने मे अपना अहम योगदान दे रहे हैं। वर्मा ने कहा कि कोटवार संघ की समस्याओं और मांगों को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष रखकर हल करवाने का आश्वासन दिया। वर्मा ने कहा कि कोटवार शासन के प्रमुख अंग है। इस दौरान नीलाबंर वर्मा, संतोष वर्मा, जनपद सभापति हिमांचल सिंह राजपूत, मुंशी चंद्राकर, कोटवार संघ के तहसील अध्यक्ष समालिया राम, सचिव कमलेश जंघेल सहित कोटवार संघ के पदाधिकारी सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.