सीएन आई न्यूज सिवनी
बाघ को करीब से देखकर रोमांचित हुए सैलानी
पेंच राष्ट्रीय उद्यान के रुखड़ गेट से बफर के सफर में गए सैलानी उस समय रोमांचित हो उठा, जब उन्होंने कुरईगढ़ नामक बाघ को करीब से जम्हाई लेते देखा। बुधवार को सुबह सफरी पर गए अनेक सैलानियों को खुरईगढ़ नामक बाघ सूखे पत्ते के बीच आराम फरमाते बैठा दिखाई दिया।इस पल पर को पेंच के प्रकृतिवादी (नेचरालिस्ट)ओमवीर चौधरी के साथ अनेक सैलानियों ने कैमरे में कैद किया। प्रकृति वादी ओमवीर चौधरी ने बताया है कि इस समय पेंच राष्ट्रीय। उधान के कोर के साथ बफर क्षेत्र में बड़ी संख्या में सैलानी सफारी का लुपत लेने पहुंच रहे है। रुखड़ बफर क्षेत्र में सफारी के लिए जाने वाले सैलानियों को हर दिन बाघ के साथ तेंदुए के दीदार हो रहे है।वही कभी कभी दुर्लभ काले तेंदुए को देखने का मौका भी मिल रहा है।आसानी से बाघ और तेदुए के दिखाई देने से बफर क्षेत्र में भी अब सैलानियों की संख्या काफी बढ़ रही है।बुधवार की सुबह रुखड़ गेट से सफारी पर गए सैलानियों के जिप्सी वाहनों के पहिए बाघ को करीब पाकर थम गए।चार जिप्सी वाहनों में सवार 20 से अधिक सैलानियों ने कुरईगढ़ नामक बाघ को आराम फरमाते और जम्हाई लेते देखा काफी देर बाघ पेड़ के नीचे सूखे पत्तों के पास बैठा रहा,


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.