हथबंद में शिव सैनिकों ने निकाली रामजी की शोभायात्रा
झांकी अखाड़े व सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगों का मन मोहा
सिमगा ब्लाक अंतर्गत ग्राम हथबंद में शिव सैनिकों ने श्रीराम जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। आंधी तूफान के कारण कार्यक्रम दो घंटे लेट से निकला उसके बावजूद भी रामभक्तो में जोश उमंग के साथ नाचते झुमते कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिला सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि शोभायात्रा स्थानीय तालाब किनारे शिवालय से पुजा अर्चना कर गाजे-बाजे अखाड़े डीजे की धुन पर नगर भ्रमण किया। सभा स्थल दुर्गा चौक में धर्म सभा के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ जहां दर्शकों को खीर पुड़ी का वितरण किए व भोजन प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष संतोष यदु, महासचिव मनहरण साहू, सचिव ईश्वर प्रसाद निषाद, उपाध्यक्ष गंगोत्री साहू, कार्यकारिणी सदस्य रोहित देवांगन , रामप्यारी निषाद , डुपेश देवांगन , बलौदाबाजार विधानसभा अध्यक्ष रामेश्वर जांगड़े , भाटापारा विधानसभा अध्यक्ष सीमा देवांगन , ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश पाल, सहसचिव शंकर ध्रुव , उपाध्यक्ष शिवा निषाद , हथबंद शक्तिकेंद्र अध्यक्ष जागेश्वर वर्मा , लिमतरा रामविलास साहू , केसदा ज्ञानसिंह सागरवंशी , मनोहरा आत्माराम नेताम , हथबंद अध्यक्ष मोनु समुंद्रे , उपाध्यक्ष ओमप्रकाश ध्रुव, मिडिया प्रभारी नरेंद्र ध्रुव, महिला सेना अध्यक्ष सरोजनी ध्रुव , उपाध्यक्ष प्रेमलता निषाद , युवासेना अध्यक्ष सतनाम सिंह, कामगार सेना अध्यक्ष भारतभुषण निषाद , नेवधा अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा , महिला सेना सोनबती वर्मा , उड़ेला अध्यक्ष सोमु वर्मा , उपाध्यक्ष गोलु वर्मा, पौसरी अध्यक्ष जितेंद्र साहू , रिगनी कोमल यादव, सीतापार राजेश वर्मा , उपाध्यक्ष राजु पाल , मुसवाडीह गोपी ध्रुव ,मनोहरा लेखपाल देवांगन,खरगाडीह चरन निषाद , मुकेश निषाद, अशोक देवांगन,योगेश, तरुण, नारद आदि रामभक्त उपस्थित थे।
सेंट्रल न्यूज इण्डिया से प्रकाश पाल की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.