पार्टी विस्तारक समयदानी कार्यक्रम की हुई समीक्षा बैठक ।
*भाजपा मंडल संडी के प्रमुख पदाधिकारियों की 05 मई से 25 मई तक चले कुशाभाऊ ठाकरे पार्टी विस्तारक समयदानी कार्यक्रम के संबंध में विशेष समीक्षा बैठक मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहू के संयोजकत्व में संडी बंगला में सम्पन्न हुई । बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी सुभाष जालान ने शक्तिकेन्द्र स्तर पर जानकारी लेते हुये कार्यक्रम की समीक्षा किये । सफलतापूर्वक सभी बूथों में कार्यक्रम सम्पन्न करने पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दिये एवं युवा मोर्चा द्वारा गठन किये जा रहे वन बूथ ट्वेंटी यूथ के संबंध में भी जानकारी लिए । मंडल अध्यक्ष महेन्द्र साहू ने जानकारी देते हुये बताया कि मंडल में बीस शक्तिकेन्द्र के कुल 88 बूथ में समयदानी पार्टी विस्तारक, शक्तिकेन्द्र संयोजक, सहसंयोजक, साइबर सेल प्रभारी, बूथ अध्यक्ष सहित प्रमुख कार्यकर्ताओं ने कठिन परिश्रम कर इस अभियान को सम्पन्न किये । अभी वर्तमान स्थिति में 70 बूथों में बूथ विवरण पुस्तिका पूर्ण रूप से भरी जा चुकी है एवं आजीवन सदस्यता सहयोग निधि में मंडल की ओर से 666000 रु. की राशि संकलित की जा चुकी है । इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष तेजराम वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश केडिया, मंडल महामंत्री डागेश्वर पप्पू वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष राजू बंजारे, पुनीत वर्मा, मंडल मंत्री कृतराम वर्मा, कार्यालय प्रभारी श्यामू, युवा मोर्चा अध्यक्ष उमेश यदु, महामंत्री मुकेश साहू, शक्तिकेन्द्र संयोजक रामूसिंह चक्रधारी, शिवप्रसाद वर्मा, परस साहू, संतराम साहू, राजू साहू, धनीराम निषाद, संतराम यादव उपस्थित थे ।*
*सी एन आई न्युज से मुकेश साहू की रिपोर्ट*


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.