Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, May 17, 2022

कैबिनेट मंत्री ने बोड़ला नगर पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष व पार्षदों की बैठक ली, नगर के विकास के लिए जुट कर कार्य करें - अकबर

विकास कार्यों के लिए राशि की कमी नहीं आएगी - मंत्र

बैठक में पार्षदों के साथ सी.एम.ओ. भी रहे उपस्थत

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

कवर्धा,16 मई 2022।  प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री एवं कवर्धा के विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने राजधानी रायपुर स्थित निवास कार्यालय में बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष तथा पार्षदों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में उन्होंने नगर पंचायत के निर्वाचित प्रतिनिधियों से नगर के विकास के लिए जुट कर कार्य करने का निर्देश दिया।

    कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने सभी पार्षदों से उनके वार्डों में विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। पार्षदों ने अपने वार्डों में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी तथा नए विकास कार्यों की मांग से कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया। मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने उनसे कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य शासन सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में विकास के भरपूर कार्य करा रही है। विकास के कार्यों के लिए राशि की कहीं कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। पार्षदों ने आवासीय पट्टे उपलब्ध कराए जाने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं मंत्री श्री मोहम्मद अकबर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आवासीय पट्टे के कुछ आवेदन लंबित होने की जानकारी देते हुए इसे भी निराकृत करने का आग्रह मंत्री श्री अकबर से किया। कैबिनेट मंत्री ने इस संबंध में तत्काल संबंधित अधिकारी को फोन पर निर्देश दिया कि पात्र आवेदकों को आवासीय पट्टा देने की कार्यवाही शीघ्र किया जाए।


    मंत्री श्री अकबर ने पार्षदों से कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए वार्डों में विशेष रूप से पेयजल की उपलब्धता पर ध्यान दिया जाए। वार्डों में नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जाए। स्ट्रीट लाईट की नियमित रूप से मानिटर्रिंग की जाए कि लाईट जल रही है या नहीं। कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि नए राशन कार्ड बनाने के आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही कर राशनकार्ड बनाए जाए। उन्ने कहा कि राज्य शासन ने प्रदेश के राशन कार्डधारियों को किसी भी स्थान पर अपने राशन कार्ड से राशन लेने की सुविधा दी है। इसे देखते हुए कि बोड़ला में निवास कर रहे बाहरी राशन कार्डधारियों को उनके राशन कार्डों पर राशन मिले, इसपर भी ध्यान दिया जाए।


    कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि बोड़ला नगर पंचायत के विकास के लिये अध्यक्ष-उपाध्यक्ष तथा सभी पार्षद अपनी ओर से हर संभव प्रयास करें। मिल-जुल कर कार्य करने से सफलता प्राप्त होती है। नागरिकों ने जो विश्वास पार्षदों के प्रति प्रकट किया है उसे पूरा किया जाए। सभी पार्षदों ने नगर के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ने का भरोसा दिलाया।
    बैठक में बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू, उपाध्यक्ष संतोष अवस्थी, पार्षद गण श्रीमती शमशाद बेगम, अर्जुन पटेल, परेटन बाई, विसर्जन धुर्वे, संतोषी साहू, हरिप्रसाद बंजारे, भरत गुप्ता, दया राम खुसरो, पूरन मानिकपुरी, सी.एम.ओ. श्री अश्वनी शर्मा, लेखापाल श्री सुनील कुमार खुटले सहित मनमोहन अवस्थी, रामचरण साहू, राजेन्द्र खरे, परदेशी यादव, नारायण साहू उपस्थित थे।

सभी जिलों में संवाददाताओं की नियुक्ति की जा रही है
इच्छुक संपर्क करें - 7869203309



WhatsApp group से जुड़ने के लिए नीचे logo click करें
👇👇👇👇



Central News INDIA
*अब Playstore पर भी उपलब्ध*
Install *Central NEWS India* App & provide ⭐⭐⭐⭐⭐ rating
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

हमें Facebook page पर follow & like करने के लिए logo पर click करें
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
.....

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad