बब्बर शेर के दोनों आखों में मोतियाबिंद, डॉक्टर्स ने ऑपरेशन के बाद आंखों में लगाया लेंस…
सीएन आई न्यूज सिवनी म.प्र.से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट
गुजरात के एक बब्बर शेर के दोनों आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत थी, जिससे शेर को देखने में दिक्कत आ रही थी. वो सिर्फ आवाज सुनकर ही अपनी प्रतिक्रिया दे रहा था. जूनागढ़ के सक्करबाग चिड़ियाघर में डॉक्टर संजय जाविया ने शेर के दोनों आंखों का ऑपरेशन किया है. शेर के दोनों आखों में लेंस लगा है. डॉक्टरों ने बताया कि लेंस लगाने में काफी दिक्कत आई.
लेंस लगाने के लिए पहले शेर की आंखों का मेजरमेंट लिया गया और उसके बाद लेंस तैयार कराया गया. फिर एक-एक कर दोनों आखों में ऑपरेशन के जरिए लेंस को फिट किया गया. इसके कुछ दिन बाद फिर से शेर की आंखों का परीक्षण किया गया. इस बार जांच में पाया गया कि उसे साफ दिखाई दे रहा है. वो अलग तरह से प्रतिक्रिया देने लगा. फिलहाल शेर की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.
जामवाली रेंज में वन विभाग की टीम कई दिन से शेर की गतिविधियों पर नजर रख रही थी, शेर के चलने फिरने के ढंग से पता चला कि आंखों में परेशानी है, इस वजह से वह शिकार भी नहीं कर पा रहा था. तभी ये बात सामने आई. जुनागढ़ में ऐसा पहला मामला है, जिसमें शेर का पहली बार मोतियाबिंद का ऑपरेशन हुआ. अब समय-समय पर उसकी आंख की जांच कराई जाएगी.



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.