Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 27, 2022

कोरबा में दो साल से बंद सिटी बस सेवा कब होगी बहाल - हितानंद अग्रवाल*

 *कोरबा में दो साल से बंद सिटी बस सेवा कब होगी बहाल - हितानंद अग्रवाल*



- नगर निगम कोरबा में अनिर्णय के हालात सस्ते परिवहन सुविधा से लोग वंचित


कोरबा : भाजपा नेता, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार, एवम नगर निगम प्रशासन पर सिटी बस सेवा को लेकर निशाना साधा है, उन्होंने सवाल उठाया कि दो साल से बंद सिटी बस सेवा कब बहाल होगी? उन्होंने आरोप लगाया कि की ऊर्जाधानी वासियों को सुविधा बंद कर आम यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त भार क्यों डाला जा रहा है? बस संचालन के टेंडर में क्यों लेटलतीफी हो रही है?  श्री अग्रवाल ने कंहा की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में सिटी बस सेवा प्रारंभ की थी, मगर कांग्रेस सरकार ने इस सेवा का भी ना तो ठीक से संचालन कर पाई और ना ही पुरानी सेवा को अनवरत जारी रख पाई, जबकि लाखो लोग सिटी बस सेवा का रोज उपयोग करते थे। उन्होंने सरकार पर सिटी बस सेवा जनता से छीनने का आरोप लगाते हुए कंहा की साढ़े 3 साल में इस सरकार ने केवल आम नागरिकों की तकलीफ ही बढ़ाई है, एक भी कार्य जनता के हित मे नही किया। श्री अग्रवाल ने यह भी आरोप लगाया कि शहर विकास के नाम पर कांग्रेस की सरकार ने एक ईंट तक नही रखी।

श्री अग्रवाल ने कंहा की लंबे समय से बंद ये सभी बसे निगम के यार्ड में कंडम स्थिति में खड़ी हैं.बस ऑपरेटर की मांग थी कि 2 साल से खड़े बस के टैक्स में शासन छूट दे, इसी के साथ किराए में वृद्धि की मांग भी वे कर रहे थे, मगर सरकार इस मामले में भी अनिर्णय की हालत में है, आखिर क्यों कोरबा निगम में बैठे कांग्रेस के महापौर ऊर्जाधानी में सस्ते परिवहन सुविधा से नागरिको को वंचित कर रही है?

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad