डोंगरगांव विधानसभा भाजयुमो एल.बी.नगर मण्डल के नेतृत्व में रामाटोला में भाजपा ने जलाया दलेश्वर साहु और मुख्यमंत्री का पुतला।
रामाटोला की सरपंच श्रीमती चित्रलेखा मंडावी जी और अमलीडिह के पूर्व सरपंच यादराम चंद्रवंशी जी द्वारा पूर्व विधायक प्रतिनिधि एवं जनपद सभापति महेश सेन के द्वारा जातिगत गालियां देने एवं जान से मारने की धमकी देने के शिकायत करने के एक सप्ताह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने एवं इसी बीच रामाटोला के युवा उपसरपंच ईश्वर कंवर उम्र 32 वर्ष के संदेहास्पद मौत के निष्पक्ष जांच करने के लिए भारतीय जनता पार्टी लाल बहादुर नगर के द्वारा क्षेत्रीय विधायक दलेश्वर साहु और मुख्यमंत्री भुपेश बघेल का पुतला दहन किया गया , उसके बाद तहसीलदार श्री राजू पटेल को ज्ञापन सौंपा गया,
जिसमें कहा गया है कि एक सप्ताह के अंदर आरोपी महेश सेन का गिराप्तारी नहीं होता है तो भारतीय जनता पार्टी नेशनल हाईवे चिचोला मार्ग पर चक्काजाम करेगा। कार्यक्रम में भुपेश बघेल और दलेश्वर साहु का पुतला दहन किया गया,और भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मधुसुदन यादव जी ने शासन प्रशासन को एक सप्ताह का समय दिया है कि एक सप्ताह में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो भारतीय जनता पार्टी नेशनल हाईवे NH 06 चिचोला मार्ग में चक्काजाम करेगा। इस कार्यक्रम में 500 से ज्यादा लोग शामिल हुए जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव,जिला महामंत्री दिनेश गांधी जी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भारत वर्मा जी, पूर्व विधायक खेदू साहु जी,भाजपा मण्डल अध्यक्ष बोधीराम साहू जी, महामंत्री द्वय रामाधीन देवांगन जी, भूपेंद्र वर्मा जी,मुलचंद लोधी जी, महेन्द्र वैष्णव जी,भाजयुमो जिला महामंत्री डिकेश साहू जी,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गिरवर साहु जी,हेमलाल वर्मा, रामाटोला के सरपंच श्रीमती चित्रलेखा मंडावी जी,डोंगरगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष जैन कुमार मेश्राम एवं अमित जैन जी ,छुरियां मंडल अध्यक्ष रविन्द्र वैष्णव जी , डोंगरगांव मंडल अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता जी, रवि अग्रवाल जी,भाजयुमो से अध्यक्ष भोजराज वर्मा जी, महामंत्री द्वय मुकेश साहू जी, धर्मेंद्र वर्मा जी, उपाध्यक्ष जसबीर चौहान जी, राकेश साहू जी, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र यादव जी, प्रशिक्षण प्रमुख ज्ञानचंद वर्मा जी,दिनेश साहू जी, प्रमोद वर्मा जी, सोनू वर्मा जी, मेघनाथ साहू जी, खिलेश्वर साहू जी, एल.बी.नगर भाजपा मण्डल के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र साहु जी, रामाधार ओझा जी, तामेश्वर साहु, विनम साहू, नोबल साहु,रोशन साहु जी,पुष्पलता वैष्णव,वर्षा गेढ़ाम, सुरेश वर्मा, अशोक वर्मा,देवेन्द नन्देश्वर, अमित देशमुख, दिनेश साहू, टम्मन गन्धर्व, के साथ साथ भाजपा के कार्यकर्ता और आसपास के रामाटोला ,नरसिंगपुर के आम नागरिक शामिल हुए।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.