Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 6, 2022

कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी कार्य विस्तार अभियान का ग्राम ठाकुर टोला से किया गया शुभारंभ (केंद्र सरकार की खूबियां बताई एवं कांग्रेस सरकार की विफलताओं को भी गिनाया)

 कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी कार्य विस्तार अभियान का ग्राम ठाकुर टोला से किया गया शुभारंभ (केंद्र सरकार की खूबियां बताई एवं कांग्रेस सरकार की विफलताओं को भी गिनाया)                    



महेंद्र शर्मा बंटी छ्त्तीसगढ़ रिपोटर डोंगरगढ-भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रद्धये कुशाभाऊ ठाकरे जी की जन्मशताब्दी के अवसर पर 5 मई से सभी  शक्ति केंद्रों एवम् सभी  बूथों में  भाजपा कार्य विस्तार अभियान का शुभारंभ  हुआ।  इसके तहत 5 मई से 20 मई तक भाजपा के प्रत्येक नेता व कार्यकर्ता बूथों तक जाएंगे । इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशि कांत द्विवेदी एवं पूर्व विधायक राम जी भारती ने  डोंगरगढ़ विधानसभा के ग्राम ठाकुर टोला शक्ति केंद्र  में पहुंच कर कार्य विस्तार अभियान का शुभारंभ किया। नेता द्वय ने बूथ क्रमांक 179 ठाकुर टोला   एवम्   कोलेंद्रा बूथ क्रमांक 187 में बूथ  कमेटी के सदस्यों  एवम् बूथ के  ग्रामीणों के साथ बैठकर चर्चा की।* बूथ जीता चुनाव जीता* के मूल मंत्र को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की किसान हितेषी ,जन हितैषी योजनाओं को   ग्रामीणों के समक्ष साझा किए।पूर्व विधायक रामजी भारती ने केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ताओं के समक्ष बताया। श्री भारती ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी में आपदा में अवसर तलाशते हुए भारतीय टीके का आविष्कार किया, हर घर में जल, हर घर में पक्की छत हो ,जन धन योजना ,स्वस्थ भारत आयुष्मान भारत के  तहत पांच लाख तक इलाज फ्री करवाना ,आत्मनिर्भर भारत का आह्वान ,भारतीय टीके का आविष्कार ऐसी तमाम केंद्र सरकार की  जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर तक  पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशिकांत द्विवेदी ने  कहा की केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से आम जनता एवं किसान जहां खुशहाल हो रहा है वहीं प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी के चलते किसान, नौजवान ,महिलाएं एवं आम जनता अपने  आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। श्री द्विवेदी  ने बताया कि कांग्रेस सरकार जिन वादों के चलते सत्ता में आई जैसे  बेरोजगारी भत्ता, स्व सहायता समूह कर्जा माफी, किसानों का कर्जा माफी ,धान का बकाया बोनस आदि वादों के चलते कांग्रेश  सरकार सत्ता में आई थी लेकिन एक भी  वायदे आज तक पूरे नहीं हुए हैं। यहां तक कि ₹2500 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का वायदा करने वाली कांग्रेस सरकार धान के अंतर की राशि में भी कटौती कर दी है। ₹25०० की दर से धान खरीद नहीं कर रही है। जबकि भाजपा शासनकाल में किसानों को 0% ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया गया।  इस प्रकार भाजपा शासनकाल की उपलब्धियों की भी चर्चा की गई। शक्ति केंद्र एवम् बूथ की बैठक में भाजपा  डोंगरगढ़ ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष जैन कुमार मेश्राम , जिला भाजपा मंत्री विजेंद्र सिंह , एवं राघवेन्द्र वर्मा ,हेमकुमार वर्मा , येत्रिक वर्मा, जानकी बाई वर्मा ,उर्मिला  वर्मा , अनिल वर्मा, ईश्वरी ठाकुर, सुदामा वर्मा हीरा वर्मा खेम चंद वर्मा गुलाब वर्मा आदि  कमेटी के सभी सदस्यगण एवम ग्रामीण जन उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad