(शिवशंकर पाण्डेय बालाघाट रिपोर्टर)
बालाघाट। तेंदूपत्ता तोड़ने वाले श्रमिकों को तेंदूपत्ता तोड़ने के दौरान होती परेशानियों को 08 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था जो आज सच हो गया। लामता थाना अंतर्गत जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ रही एक महिला जंगली सूअर के हमले से घायल हो गई। घायल महिला के सिर व नाक में गंभीर चोटें आने पर वन विभाग के पदाधिकारियों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक घायल महिला छबी लता पति भागचंद उइके उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मुंडीटोला थाना लामता है। वह ग्राम के ही समीप वाले जंगल में सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने ग्राम के अन्य लोगों के साथ में गई थी। तभी लगभग 8 से 10 जंगली सूअर का झुंड वहां से गुजर रहा था जिसमें से एक जंगली सूअर ने महिला पर हमला कर दिया। इससे महिला घायल हो गई।
महिला के सिर एवं नाक में गंभीर चोटें आई हैं। महिला की गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां महिला का उपचार किया जा रहा है।
घायल महिला को वनविभाग के तरफ से एक हजार रुपए की मुआवजा राशि प्रदान की गई है। साथ ही जब तक महिला का उपचार चलेगा तब तक रोजाना पांच सौ के हिसाब से मुआवजा देने का प्रावधान है। वहीं, दवाईयों का खर्च भी वन विभाग ही वहन करेगा।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.